नई दिल्ली, जून 24। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की अनुमानित विकास दर को 11 प्रतिशत से घटा कर 9.5 प्रतिशत कर दिया। साथ ही एसएंडपी ने यह भी कहा है कि कोविड-19 की और लहरों से भारत की विकास दर के लिए अनुमान और कम किया जा सकता है। एसएंडपी ने विकास दर के अनुमान को यह कहते हुए कम कर दिया कि अप्रैल और मई में कोविड-19 की गंभीर दूसरी लहर के कारण राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया, जिससे आर्थिक गतिविधियों में गिरावट आई। इसी के चलते एसएंडपी ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर के लिए अनुमान 11 फीसदी से घटा कर 9.5 फीसदी कर दिया है।

अगले वित्त वर्ष के लिए कितना है अनुमान
एसएंडपी ने कहा है कि प्राइवेट और सरकारी कंपनियों की बैलेंस शीट को हुआ स्थायी नुकसान अगले कुछ वर्षों तक ग्रोथ को बाधित करेगा। रेटिंग एजेंसी ने 31 मार्च 2023 को समाप्त होने वाले अगले वित्त वर्ष में भारत की विकास दर के 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में, आरबीआई ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की अनुमानित विकास दर को घटाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया था, जो पहले अनुमानित 10.5 प्रतिशत थी।
पहले कितना था अनुमान
यह देखते हुए कि देश की लगभग 15 प्रतिशत आबादी को अब तक कम से कम एक वैक्सीन की खुराक मिली है एसएंडपी के अनुसार महामारी की और लहरों के कारण और अनुमान कम हो सकता है। हालांकि वैक्सीन की आपूर्ति में तेजी आने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ शुरू में दोहरे अंकों में रहने का अनुमान था, लेकिन महामारी की एक गंभीर दूसरी लहर के कारण विभिन्न एजेंसियों ने ग्रोथ अनुमानों में कटौती की है।
2020-21 में कैसी रही विकास दर
वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई। तब देश कोविड-19 की पहली लहर से जूझ रहा था। वहीं 2019-20 में भारत की विकास दर 4 प्रतिशत रही थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
