नई दिल्ली, मार्च 31। सरकार ने 31 मार्च को घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ा कर 6.10 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू (मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) कर दिए गए हैं, जो मौजूदा कीमतों के दोगुने से अधिक है। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतें बढ़ी हैं जिसके चलते सरकार ने यह फैसला किया है। नई कीमत 1 अप्रैल से छह महीने के लिए लागू होंगी।

अभी कितने हैं दाम
फिलहाल घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत 2.9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है। आगामी छमाही अवधि के लिए नई कीमत 2014 के बाद से अब तक की सबसे अधिक है जब सरकार ने एक नई मूल्य नीति शुरू की थी। केंद्र सरकार के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ ने भी गहरे क्षेत्रों से अप्रैल-सितंबर से प्राकृतिक गैस की कीमतों को 9.92 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू करने का ऐलान किया है, जो इस समय 6.13 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है।
कंपनियों को राहत
घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि वैश्विक गैस केंद्रों में गैस की कीमतों में हुई वृद्धि से प्रेरित है। गैस की कीमतों में वृद्धि से भारतीय अपस्ट्रीम उत्पादकों को राहत मिलेगी, क्योंकि पहले की कीमतों पर गैस उत्पादन भारतीय अपस्ट्रीम उत्पादकों के लिए अधिकांश क्षेत्रों के लिए घाटे का सौदा था।
इनकम में होगा इजाफा
प्राकृतिक गैस की कीमतों में नई बढ़ोतरी से उत्पादकों ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्प लिमिटेड, ऑयल इंडिया लिमिटेड और रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमाई को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, यह घरों, बिजली क्षेत्र, उद्योगों और उर्वरक कंपनियों को बेची जाने वाली गैस की कीमतों में वृद्धि करेगी, जिससे ओवरऑल मुद्रास्फीति में वृद्धि हो सकती है। ये ऐलान ऐसे समय में आया है जब पिछले 10 दिनों में गुरुवार को नौवीं बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। बढ़ोतरी का यह ताजा दौर पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिला कर 6.40 रुपये प्रति लीटर बढ़ा चुका है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications