नई दिल्ली, अगस्त 3। 2 अगस्त की आधी रात से एक बार फिर मुंबई में सीएनजी-पीएनजी महंगी कर दी गयी है। 2022 में पांचवीं बार मुंबई में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दाम बढ़ाये गये हैं। मुंबई में सीएनजी अब 86 रु प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध होगी। यानी इसकी कीमतों में 6 रु प्रति किलो की वृद्धि की गयी है। वहीं पीएनजी 52.50 रु प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) होगी। इसमें 4 रु प्रति किलो की वृद्धि हुई है। इससे पहले आखिरी बार बढ़ोतरी 12 जुलाई को हुई थी।
इसलिए महंगी हुई सीएनजी-पीएनजी
महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने एक बयान में कहा है कि इनपुट लागत में वृद्धि काफी अधिक हुई है। इसलिए एमजीएल ने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। एमजीएल ने 2 अगस्त की मध्यरात्रि से मुंबई और उसके आस-पास सीएनजी की एमआरपी 6 रु प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी की कीमतों में 4 रु प्रति एससीएम बढ़ाए हैं।
ऑटो रिक्शा और टैक्सी यूनियन परेशान
इस बढ़ोतरी पर ऑटो रिक्शा और टैक्सी यूनियन परेशान हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि वे तत्काल राहत के लिए राज्य सरकार से संपर्क करेंगे। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई टैक्सीमेन यूनियन के नेता एएल क्वाड्रोस ने कहा कि टैक्सी और ऑटो रिक्शा चलाना असंभव होगा। हम कल महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों से मिलेंगे और तत्काल किराया वृद्धि की मांग करेंगे।
लगातार बढ़ रहे दाम
सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मुंबई ऑटोरिक्शामेन यूनियन के अध्यक्ष शशांक राव के अनुसार हम महाराष्ट्र सरकार से संपर्क करेंगे और ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए सीएनजी में सब्सिडी की मांग करेंगे।
लखनऊ में बढ़े दाम
उत्तर प्रदेश की राजधानी में सीएनजी की कीमत पेट्रोल के करीब पहुंच गयी है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर है। वहीं डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है। मगर सीएनजी की कीमत डीजल से भी अधिक 96.10 रुपये प्रति किलो हो गयी है। वहां 1 अगस्त से नए रेट लागू हो गए। पीएनजी की कीमतों में एक ही साथ 4.75 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गयी है। सीएनजी की कीमतों में 5 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है। पीएनजी की कीमत अब लखनऊ में बढ़ोतरी के साथ 56.20 रुपये प्रति किलो है।
इंदौर में भी महंगी हुई सीएनजी
इंदौर में भी सीएनजी गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। वहां सीएनजी गैस के दामों में 4 रु प्रति किलो का इजाफा किया गया है। गैस लिमिटेड की ओर से बढ़ाए गए इन दामों के बाद अब इंदौर में सीएनजी की कीमत 95 रु प्रति किलो हो गए हैं। इंदौर में भी केवल सीएनजी के दाम ही नहीं बढ़े, बल्कि पीएनजी भी महंगी हुई है। वहां पीएनजी की कीमत प्रति यूनिट 3 रु बढ़ाई गयी है। गैस लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार सीएनजी पर 14 प्रतिशत वेट और 14 प्रतिशत केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी लगती है। गेल ने शहरी गैस कंपनियों को आपूर्ति की जाने वाली प्राकृतिक गैस की कीमत सोमवार से 18% बढ़ा कर 10.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दी है। यह मार्च के अंत में घरेलू आपूर्ति के लिए सिटी गैस कंपनियों द्वारा भुगतान की गई रेट का साढ़े तीन गुना और पिछले अगस्त की तुलना में लगभग छह गुना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications