नयी दिल्ली। आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर एक और झटका लगा है। दरअसल एक बार फिर से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रु की बढ़ोतरी की गयी है। बढ़े हुए रेट कल से लागू होंगे। दिल्ली में कल से 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 769 रु हो जाएगी। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत सरकारी संचालित तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित की जाती है। एलपीजी की कीमतों को मासिक आधार पर संशोधित किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय ईंधन दरों और अमेरिकी डॉलर-रुपये की विनिमय दरों के आधार पर कीमतें ऊपर-नीचे जाती हैं।
सरकार दे रही सब्सिडी
भारत सरकार वर्तमान में उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सब्सिडी दे रही है। सिलेंडर खरीदने के बाद सब्सिडी राशि सीधे ग्राहकों के बैंक खाते में जमा हो जाती है। मगर पिछले कुछ महीनों से बहुत कम ग्राहकों को सब्सिडी का पैसा मिल रहा है और वो भी बहुत नाममात्र। इस बीच एलपीजी की कीमतों में वृद्धि ऐसे समय पर हुई है, जब भारत में पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी हैं।
कहां से कहां पहुंचे दाम
दिसंबर में तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में दो 50-50 रु की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद जनवरी में कोई बदलाव नहीं किया गया। फिर फरवरी की पहली तारीख कोई भी गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े। मगर 3 दिन बाद 4 तारीख को तेल कंपनियों ने चुपचाप गैस सिलेंडर पर 25 रु बढ़ा दिए। गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने 1 फरवरी को 10 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक साथ 190 रु की बढ़ोतरी की थी। फिर 4 फरवरी को 19 किलो वाले सिलेंडर के रेट में 6 रु की कटौती की गयी थी।
अभी तक कितने थे दाम
अभी तक दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 719 रु, मुंबई में 719 रु, कोलकाता में 745.50 रु और चेन्नई 735 रु है। वहीं दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1533 रु, मुंबई में 1482.50 रु, कोलकाता में 1598.50 रु और चेन्नई में 1649 रु है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications