नई दिल्ली, अगस्त 13। अगर आप पेटीएम के माध्यम से क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। भारतीय डिजिटल पेमेंट ऐप्लिकेशन पेटीएम ने प्लेटफार्म का यूज करके क्रेडिट कार्ड का बिल भरने वाले ग्राहको को झटका दिया है। एप ने ग्राहको को पेटीएम वैलेट बैंलेंस की मदद से क्रेडिट कार्ड का बिल भरने की सुविधा पर शुल्क महंगा कर दिया है। पेमेंट एप के इस फैसले के बाद अब ग्राहकों को पेटीएम वॉलेट से क्रेडिट कार्ड बिल भरने पर ज्यादा शुल्क देना पड़ेगा।
लगेगा 1.18 प्रतिशत चार्ज
पहले पेटीएम ग्राहकों से पेटीएम वॉलेट के जरिए क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट करने पर किसी तरह का शुल्क नहीं लेता था। लेकिन पेटीएम ने अब नियमों में बदलाव किया है। बदलाव के बाद अब ग्राहकों को 10,000 रुपये से अधिक के क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान पर 1.18 प्रतिशत चार्ज देना होगा। यानी अगर आप 10 हजार रुपए का क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट करते हैं तो आपको 10,118 रुपए पेमेंट करना होगा।
पेटीएम एप से होता है क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट
हम सबको जानकारी है कि ग्राहको की सुविधा के लिए पेटीएम एप कई तरह के क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट का ऑप्शन की पेशकश करता है। इसमें यूपीआई, पेटीएम बैंक डेबिट कार्ड, पेटीएम वॉलेट बैलेंस और नेट बैंकिंग का विकल्प शामिल है। अगर आपक क्रेडिट कार्ड का पेमेंट पेटीएम बैंक, पेटीएम बैंक के डेबिट कार्ड या पेटीएम के नेट बैंकिंग या यूपीआई से करते हैं तो आकपो चार्ज नहीं देना पड़ेगा। लेकिन नए नियम के अनुसार पेटीएम वैलेट से पेमेंट पर 1.18 प्रतिशत चार्ज देना होगा।
क्या है पेमेंट का ऑप्शन
- पेटीएम एप को ओपेन करेंआपको डैशबोर्ड पर रिचार्ज एंव बिल पेमेंट का विकल्प मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक करें.
- नए डैशबोर्ड में आपको क्रेडिट का बिल पेमेंट करने के लिए पे बिल फॉर न्यू क्रेडिट कार्ड का ऑप्शन दिखेगा, इसपर क्लिक करें.
- आपको क्रेडिट कार्ड नंबर को भरने का बॉक्स दिखेगा। इसमें क्रेडिट कार्ड नंबर भरे और प्रोसिड करें.
- ऑप्शन के मेन्यू पर क्लिक करें.
- पेमेंट का ऑप्शन पर क्लिक करके पेमेंट कर दे.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
