नई दिल्ली, सितंबर 15। फिच रेटिंग्स ने पहले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की जीडीपी का ग्रुोथ अनुमान 7.8 प्रतिशत रखा था, लेकिन अब फिच ने वर्तमान वित्त वर्ष के लिए भारत के जीडीपी के ग्रोथ रेट को कम करके 7 प्रतिशत कर दिया है। महंगाई की मार झेल रही अर्थव्यवस्था के लिए यह एक झटका है।

अगले वित्त वर्ष के अनुमान को भी घटाया है
रेटिंग एजेंसी फिच ने मौजूदा वित्त वर्ष के साथ-साथ अगले वित्त वर्ष के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को भी कम किया है। अगामी वित्त वर्ष के लिए एजेंसी का ग्रोथ अनुमान पहले 7.4 प्रतिशत था जीसे एजेंसी ने घटाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। भारतीय रिजर्व बैंकक ने वित्त वर्ष 23 के जीडीपी के ग्रोथ रेट को 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।
फिच ने जारी किया है रिपोर्ट
फिच ने अपनी ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के अपडेट में बताया है कि भारत की अर्थव्यवस्था में अप्रैल-जून तिमाही में 13.5 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि देखी गई थी। रिपोर्ट में फिच ने कहा है कि बढ़िाय ग्रोथ के बावजूद भारत का ग्रोथ उसके 18.5 प्रतिशत के अनुमान से कम था।
जून तिमाही का ग्राथ रेट आरबीआई के 16.2 प्रतिशत के पूर्वानुमान और अर्थशास्त्रियों की 15 प्रतिशत की अपेक्षाओं से भी कम था।
वैश्विक कारक हैं वजह
अपनी ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के अपडेट वर्जन में फिच ने बताय है कि जीडीपी ग्रोथ रेट में कमी के मुख्य कारण यूरोपीय गैस संकट, उच्च मुद्रास्फीति और वैश्विक मौद्रिक नीति में तेजी को जिम्मेदार बताया है। फिच ने वैश्विक विकास के पूर्वानुमान में भी कटौती की है। फिच को अब 2022 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के 2.4 प्रतिशत के दर से बढ़ने की उम्मीद है। पहले फिच ने वैश्विक अर्थवय्वस्था को 2.9 प्रतिशत के दर से बढ़ने का अनुमान लगाया था। 2023 के वृद्धि दर को भी 2.7 प्रतिशत के पिछले पूर्वानुमान के मुकाबले 1.7 प्रतिशत कर दिया है। विश्व के अर्थव्यवस्था में वैश्विक कारणों से गिरावट देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
