नई दिल्ली, मार्च 20। पराग, मदर डेयरी और अमूल के बाद अब एक और ब्रांड ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। आम आदमी को बड़ा झटका देते हुए सांची मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ने सोमवार से दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में वृद्धि सांची के तहत सभी ब्रांडों में हुई है, जिसमें चाह दूध की कीमतें 5 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 53 रुपये हो गई हैं।
कल से लगेगा झटका
भोपाल दुग्ध संघ की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शनिवार रात कहा गया कि नई दरें 21 मार्च की सुबह से लागू होंगी। जिन ग्राहकों ने 16 मार्च से 15 अप्रैल की अवधि के लिए अग्रिम भुगतान किया है, उनके लिए मूल्य वृद्धि 16 अप्रैल से लागू होगी। आधा लीटर फुल क्रीम गोल्ड पैकेट की कीमत अब 29 रुपये (27 रुपये से बढ़ कर) होगी। उसी किस्म के एक लीटर के पैकेट की कीमत मौजूदा 53 रुपये के बजाय 57 रुपये होगी। इसी तरह आधे लीटर स्टैंडर्ड दूध (शक्ति) के पैकेट की कीमत 27 रुपये (25 रुपये से) होगी।
टोंड दूध (ताजा) और डबल टोंड दूध (स्मार्ट)
टोंड दूध (ताजा) और डबल टोंड दूध (स्मार्ट) किस्मों की कीमत अब आधा लीटर के पैकेट के लिए क्रमशः 24 रुपये और 22 रुपये होगी। सांची ब्रांड के दूध की कीमत में बढ़ोतरी इंदौर और राज्य के अन्य हिस्सों में लागू होगी।
मदर डेयरी
हाल ही में मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। जिन इलाकों में मदर डेयरी का दूध महंगा हुआ उनमें हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इससे पहले मदर डेयरी ने आखिरी बार जुलाई 2021 में दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। मदर डेयरी ने मूल्य वृद्धि भारत के एक अन्य प्रमुख डेयरी आपूर्तिकर्ता अमूल द्वारा 1 मार्च से अपनी सभी किस्मों में दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि के तुरंत बाद की थी।
क्यों बढ़ाए दाम
बढ़ती खरीद कीमतों (किसानों को भुगतान की गई राशि), ईंधन की लागत और पैकेजिंग सामग्री की लागत के मद्देनजर, मदर डेयरी ने 6 मार्च, 2022 से दिल्ली एनसीआर में अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। अब इसका फुल क्रीम दूध की कीमत 57 रु प्रति लीटर से बढ़ कर 59 रु प्रति लीटर हो गयी। वहीं इसके टोंड दूध की कीमत बढ़ कर 49 रु हो गयी, जबकि डबल टोंड दूध की कीमत 43 रु प्रति लीटर हो गयी है। गाय के दूध की कीमत 49 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
अमूल के दाम
1 मार्च से अमूल का दूध महंगा हो किया गया। लोकप्रिय ब्रांड अमूल ने घोषणा की थी कि वह अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगा। कीमतों में यह बढ़ोतरी अमूल द्वारा सभी तरह के दूध पर की जाएगी। इनमें गोल्ड, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध आदि शामिल हैं। इस कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर (आधा लीटर) हो गयी। वहीं अमूल ताजा की कीमत 24 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर और अमूल शक्ति 27 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर की दर से बेचा जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications