MP: मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बालाघाट प्रवास के दौरान नागरिकों से आशीर्वाद मांगा। यह उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कार्यक्रम के दौरान बालाघाट के अलावा मुरैना, भिंड, धार और मंडला जिले के मेडिकल महाविद्यालयों के लिए वर्चुअली भूमि पूजन किया। उन्होंने बालाघाट के लॉ कॉलेज की आधारशिला भी रखी।

सीएम चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार विकास कर रही है। भाजपा सरकार ने पैसों की चिंता नहीं की। विकास के कार्यों और जनकल्याण के कार्यों के लिए सरकार ने पैसों की बिलकुल भी कमी नहीं होने दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में 5 लाख किमी लंबी व बेहतर सड़कें हैं। सीएम चौहान ने कहा कि सरकार ने किसानों की चिंता की। राज्य में पहले 7.50 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी। जिसे बढ़ा कर 45 लाख हेक्टेयर किया गया है।
सूबे के मुख्य मंत्री की तरफ से छात्रों को कहा गया है कि आप अच्छी पढ़ाई करें और अपना फ्यूचर बनाएं। बोर्ड कक्षा में अभी स्कूल के टॉपर एक बेटा-एक बेटी को स्कूटी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में स्कूल के टॉपर तीन बेटे-तीन बेटियों को स्कूटी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि 60 फीसदी या इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लेपटॉप दिया जाएगा।
उन्होंने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बुरहानपुर से 1 हजार 250 रु अकाउंट में डाले हैं। इस राशि को धीरे धीरे बढ़ाकर 3 हजार रु करेंगे। सीएम चौहान ने कहा कि अब बहनों के लिए मुख्य मंत्री लाडली बहना आवास योजना भी शुरु कर दी है। 450 रुपए में बहनों को गैस सिलेंडर देंगे।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिन बहनों के पास भूमि नहीं है उन्हें पट्टा प्रदान किया जाएगा और मालिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें घर बनाने के लिए राशि प्रदान की जाएगी।
सीएम चौहान ने मुख्य मंत्री सीखो कमाओ योजना के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications