Shivraj Cabinet : मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। राज्य में मंत्रि-परिषद की तरफ से फोरलेन मार्ग और फ्लाई-ओवर निर्माण के क्षेत्रों में मंजूरी दी गई।
केंद्रीय सड़क अधो-संरचना निधि के अंतर्गत सीहोर जिले में मालीवाया से सलकनपुर-नीलकछार तक फोरलेन मार्ग का निर्माण 147.92 करोड़ रु की प्रशासकीय स्वीकृति जारी किये जाने का अनुमोदन किया गया।

इसके साथ ही प्रदेश योजना मद आयोजन के अंतर्गत खण्डवा जिले में इंदौर इच्छापुर मार्ग से ओंकारेश्वर नये बस स्टैण्ड तक 4 लेन सड़क के निर्माण कार्य के लिए 193.22 करोड़ रु लागत की प्रशासकीय स्वीकृति जारी किये जाने का अनुमोदन किया गया हैं।
केन्द्रीय सड़क अधो-सरंचना निधि आयोजन के अंतर्गत सतना जिले में नागोद से मैहर व्हाया सुरदहा परसमनिया-रामपुर-मैहर मार्ग का निर्माण के लिए 178.22 करोड़ रु लागत राशि की प्रशासकीय स्वीकृति जारी किये जाने का अनुमोदन किया गया।
सागर जिले में शाहपुर-रंगोली-गिरवर-भैंसवाही-हिनगन-ढाना-भोकलपुर चौराहा तक मार्ग का निर्माण 129.81 करोड़ रु की लागत राशि की प्रशासकीय स्वीकृति जारी किये जाने का अनुमोदन किया गया।
अधो-सरंचना निधि के तहत भोपाल में भोपाल- इंदौर मार्ग पर संत हिरदाराम नगर में सीवेज पंप हाउस लाऊखेड़ी से नगर निगम विसर्जन घाट तक फ्लाई-ओव्हर के निर्माण की 306.40 करोड़ रु लागत राशि प्रशासकीय स्वीकृति जारी किये जाने का अनुमोदन किया गया।
इसके साथ ही ग्वालियर के महारानी लक्ष्मी बाई प्रतिमा से गिरवाई पुलिस चौकी एबी रोड तक स्वर्ण रेखा नदी पर फोरलेन ऐलीवेटेड कॉरीडोर/फ्लाय-ओव्हर के निर्माण की 926.21 करोड़ रु लागत राशि की प्रशासकीय स्वीकृति जारी किये जाने का अनुमोदन किया गया।
मंत्रि-परिषद् की तरफ से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता-संरक्षण विभाग की देवगाँव स्थित भूमि परिसम्पत्ति के निर्वर्तन के लिए आमंत्रित तृतीय निविदा के एच-1 निविदाकार उच्चतम निविदा राशि 4.81 करोड़ रु जो रिजर्व राशि 2.14 करोड़ रु का 2.25 गुना है। इसका अनुमोदन हुए उसको विक्रय करने एवं एच-1 निविदाकार द्वारा निविदा राशि का 100 फीसदी जमा करने के बाद रजिस्ट्री की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा की जाए, इसका फैसला लिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications