Shivaji Maharaj Jayanti: आज 19 फरवरी 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है. इस मौके पर महाराष्ट्र में सार्वजनिक छुट्टी है. हालांकि, भारतीय शेयर बाजार में सामान्य रूप से कारोबार होगगा. यानी BSE और NSE पर लाइव ट्रेडिंग होगी. छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के वजह से स्टॉक और फंड का क्लियरिंग और सेटलमेंट नहीं होगा. क्योंकि सरकारी और निजी संस्थानों बुधवार को बंद रहेंगे.
महाराष्ट्र में पब्लिक हॉलिडे
शेयर बाजार आज खुले रहने के बावजूद महाराष्ट्र में बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान बंद रहेंगे. इस छुट्टी की वजह से सेटलमेंट नहीं होगा. इनवेस्टर्स को ध्यान रखना है कि बाजार में 18 फरवरी को खरीदे गए शेयर 19 फरवरी को बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.
सेटलमेंट छुट्टी क्या है?
सेटलमेंट हॉलिडे तब होता है जब ट्रेडिंग एक्टिव होती है, लेकिन NSDL और CDSL या बैंकों जैसी डिपॉजिटरी के बंद होने के कारण ट्रांजैक्शन का सेटलमेंट नहीं हो पाता है. ऐसे दिनों में ट्रेड सेटलमेंट के लिए T+1 सायकल लागू नहीं होते हैं. उदाहरण के लिए 18 फरवरी को खरीदे गए स्टॉक केवल 20 फरवरी तक डीमैट खातों में दिखाई देंगे.

18 फरवरी को ट्रेड करने वाले निवेशकों के लिए एनएफओ, करेंसी और कमोडिटी डेरिवेटिव्स से मिले क्रेडिट 20 फरवरी तक खातों में दिखाई नहीं देंगे. इसी प्रकार 18 फरवरी को किए गए इक्विटी ट्रेडों से प्राप्त इंट्राडे प्रॉफिट 19 फरवरी को खाता शेष का हिस्सा नहीं होंगे.
आज करेंसी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी. 18 फरवरी को इक्विटी सेगमेंट में किए गए इंट्राडे ट्रेड के पेमेंट तुरंत क्लियर नहीं होंगे. इसके अलावा 18 या 19 फरवरी को इक्विटी ट्रेड या डेरिवेटिव पोजीशन से निकाले गए प्रॉफिट को केवल 20 फरवरी तक ही निकाला जा सकेगा.
20 फरवरी का करना होगा इंतजार
यदि आप आज कोई शेयर बेचते हैं, तो उसकी बिक्री से मिली रकम 20 फरवरी तक आपके खाते में जमा हो जाएगी. लेट सेटलमेंट की वजह से इस अवधि के दौरान BTST (आज खरीदें, कल बेचें) ऑप्शन उपलब्ध नहीं है.
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications