नई दिल्ली, मई 21। क्या आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते हैं? अगर हां तो आप शीबा इनु से जरूर वाकिफ होंगे। ये एक मीमकॉइन है, जिसने काफी कम समय में काफी अधिक लोकप्रियता हासिल की है। अभी तक आपने शीबा इनु के बारे में अधिकतर पॉजिटिव खबरें सुनी होंगी। मगर अब शीबा इनु से जुड़ी एक बहुत बुरी खबर सामने आई है। दरअसल जानकारों ने शीबा इनु पर निवेशकों को सतर्क किया है। आगे जानिए क्या है शीबा इनु को लेकर चेतावनी।
क्या है चेतावनी
इस महीने क्रिप्टोकरेंसी लूना के क्रैश होने के बाद मीम-आधारित टोकन शीबा इनु क्रैश करने वाला अगला कॉइन हो सकता है। कम से कम क्रिप्टो रिसर्च फर्म फाइंडर द्वारा सर्वेक्षण किए गए विशेषज्ञों के एक समूह को ऐसा लगता है। कहा गया है कि मीम कॉइन शीबा इनु के लिए चीजें अच्छी नहीं लग रही हैं। इस पैनल को 2022 के अंत तक शीबा इनु की कीमत 0.000018750 डॉलर तक गिरने की उम्मीद है। यह इसके मूल्य में 7.6 फीसदी की गिरावट होगी। इस बात का जिक्र लेटेस्ट वैल्यू प्रेडिक्शन रिपोर्ट में किया गया है जो मूल रूप से 10 मई को प्रकाशित हुई थी।
जीरो हो जाएगी वैल्यू
रिपोर्ट में शीबा इनु की वैल्यू के जीरो हो जाने की संभावना जताई गयी है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इसके 36 विशेषज्ञों के समूह को उम्मीद है कि शीबा इनु का मूल्य "गिर" जाएगा और 2025 में 0.000002500 डॉलर और 2030 के अंत तक 0.000000325 डॉलर पर बंद होगा। फाइंडर को इस दौरान शीबा इनु के मूल्य में तेजी का कोई अनुमान नहीं है। इसका मतलब है कि शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स अभी भी मुनाफा कमा सकते।
लूना ने डुबाए 40 अरब डॉलर
टेरा ब्लॉकचैन नेटवर्क के दो टोकन, स्थिर मुद्रा यूएसटी और लूना का क्रैश, रिटेल ट्रेडर्स के लिए एक रिमाइंडर के रूप में काम करेंगे। लूना के क्रैश पर एक रिपोर्ट में, कहा गया कि लूना के इसकी गिरावट में अधिकांश नुकसान रिटेल निवेशकों द्वारा वहन किया गया था, जिनमें से कई ने अपनी लाइफ सेविंग खो दी क्योंकि टोकन ने क्रिप्टो बाजार से 40 अरब डॉलर का सफाया कर दिया।
क्यों आई गिरावट
फाइंडर एक्सपर्ट ने कहा कि लूना का पतन एक खराब ईकोसिस्टम डिजाइन का परिणाम था, शीबा इनु का पतन बाजार की मैच्योरिटी का परिणाम होगा। तब निवेशकों को यह अहसास होगा कि मीमेकॉइन कोई खास नतीजे नहीं दे सकता है।
डॉगकॉइन के लिए भी चेतावनी
बता दें कि शीबा इनु एकमात्र ऐसा कॉइन नहीं है जिसके बारे में निवेशकों को चेतावनी दी जा रही है। न ही यह पहली बार है जब इस तरह की चेतावनी जारी की गई है। शीबा की तरह, विशेषज्ञों ने अक्सर निवेशकों को चेतावनी दी है कि डॉगकोइन किसी भी दिन क्रैश कर सकता है। कॉइनमार्केटकैप द्वारा डॉगकॉइन की कीमत इस समय लगभग 0.08 डॉलर बताई गयी। एक जानकार के अनुसार यह बाजार मैच्योर हो रहा है और शीबा इनु जैसे कॉइन खत्म हो जाएंगे क्योंकि कैपिटल क्वालिटी और मूल्य के लिए प्रवाहित होने लगी है, न कि इस उम्मीद में कि हर कॉइन फायदा कराएगा। ऐसे में निवेशकों को सावधान रहना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications