Latest figures of India's foreign exchange reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कई हफ्ते की गिरावट के बाद बीते हफ्ते बढ़ा है। 13 अक्टूबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। रिजर्व बैंक की तरफ से से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 13 अक्टूबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.15 बिलियन डॉलर बढ़ा है। इसके आद अब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 585.89 अरब डॉलर हो गया है। वहीं इससे पहले यानी 6 अक्टूबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 2.17 बिलियन डॉलर की गिरावट आई थी।
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां घटी हैं। बीते 13 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान एफसीए में 178 मिलियन डॉलर की कमी आई है। अब एफसीए 519.351 बिलियन डॉलर बचा है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन : 3.11 ट्रिलियन डॉलर
- जापान : 1.23 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड : 876,985 बिलियन डॉलर
- भारत : 585.890 बिलियन डॉलर
- रूस : 569,600 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।
वहीं इसी दौरान भारत का गोल्ड रिजर्व बढ़ा है। इस सप्ताह गोल्ड रिजर्व में 1.268 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज हुई है। इसके बाद भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू अब 43.575 बिलियन डॉलर हो गई है।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार में बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 72 मिलियन डॉलर बढ़ कर 17.995 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी कमी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें 8 मिलियन डॉलर की कमी हुई। अब यह घट कर 4.975 बिलियन डॉलर बचा है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications