Shark Tank India Season-4: शार्क टैंक इंडिया का चौथा सीजन जल्द ही लॉन्च होने वाला है. 1 अक्टूबर से नए एपिसोड की शूटिंग भी शुरू हो गई है. हालांकि, इस बार शो में एक नए जज की एंट्री हो रही है, क्योंकि जोमैटो को सीईओ दीपिंदर गोयल बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल लेंगे. कारोबार में उनका एक मजबूत अनुभव है. उनकी कुल संपत्ति 3,500 करोड़ रुपए होने का अनुमान है.
2010 मेरे शुरू किया था स्नैपडील
स्नैपडील में अपनी यात्रा शुरू करने से पहले, बहल ने करियर में कुछ समय के लिए अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट में काम किया. वीजा संबंधी जटिलताओं की वजह से 2007 में भारत लौटने पर ई-कॉमर्स सेक्टर में शानदार सफर की शुरुआत हुई. उन्होंने रोहित बंसल के साथ मिलकर 2010 में स्नैपडील की शुरुआत की. कंपनी की आय वित्त वर्ष 2023 में 388 करोड़ रुपए थी. ।
कुणाल बहल यूनीकॉमर्स के प्रमोटर भी हैं, जो ई-कॉमर्स ऑपरेशंस की सर्विस देने वाली एक SaaS कंपनी है. यह डिजिटल कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज लिस्टेड कंपनी भी है, जोकि NSE और BSE पर लिस्ट है. इसके अलावा उनकी वेंचर कैपिटल फर्म टाइटन कैपिटल के भी को-फाउंडर भी हैं. इसका निवेश ओला कैब्स, अर्बन कंपनी और मामाअर्थ जैसी कंपनियों में भी है.

मुकेश अंबानी के साथ क्या है कनेक्शन?
कुणाल बहल देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों के बोर्ड मेंबर भी हैं. बहल, पीरामल एंटरप्राइजेज में एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में काम कर रहे. पीरामल ग्रुप, फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की प्रमुख कंपनी है. बहल का कनेक्शन मुकेश अंबानी के साथ कनेक्शन ईशा अंबानी के जरिए है, जिनकी शादी आनंद पीरामल से हुई है.
शो में ये जज भी होंगे शामिल
शार्क टैंक इंडिया के नए जज कुणाल पहल यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया और व्हार्टन स्कूल से पढ़ाई पूरी की है. साथ ही केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एक्जीक्यूटिव मार्केटिंग प्रोग्राम भी किया है. शो के चौथे सीजन में कुणाल के साथ अनुपम मित्तल,रितेश मित्तल, नमिता थापर, पीयुष बंसल और अमन गुप्ता जैसे बड़े नाम जज के तौर पर दिखेंगे. हालांकि, सीजन 4 के प्रीमियर की तारीख अभी भी नई बताई गई है.
चौथे सीजन के लिए जारी प्रोमो में नए होस्ट साहिबा बाली और आशीष सोलंकी दिख रहे. सोनी लिव पर अपनी एक्सक्लूसिव रिलीज के साथ शार्क टैंक इंडिया 4 दर्शकों को स्टार्टअप की दुनिया पर रोमांचक पिच, गहन बातचीत और प्रेरक सफलता की कहानियां होंगी.बता दें कि आंत्रप्योनर पर बेस्ड यह रियलिटी शो इसी नाम के अमेरिकी शो का ऑफिशियल भारतीय रीमेक है. यह सीजन भी सोनीलिव पर स्ट्रीम होगा.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
