Zomato CEO Vs Snapdeal CEO: जौमेटो के सीईओ का जज पैनल से बाहर होने की चर्चा अभी तक खत्म नहीं हुई थी और अब शोमेकर्स ने नए जज की जानकारी दे दी है। जी हां, अब शार्क टैंक में नए जज की एंट्री होने वाली है। जौमेटो के सीईओ दीपिंदर गोयल की जगह स्नैपडील के CEO कुणाल बहल लेने वाले हैं। इसके बारे में खुद शार्क टैंक के शोमेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है।

कितनी है जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल की नेटवर्थ? (Zomato CEO Net Worth)
फोर्ब्स के अनुसार, जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल की नट वर्थ 1.7 बिलियन डॉलर है। दीपिंदर गोयल ने साल 2008 में जौमेटो कंपनी को शुरू किया था। उनका बचपन पजांब में बीता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दीपिंदर गोयल छठी क्लास में फेल हो गए थे लेकिन मेहनत करके उन्होंने आईआईटी में एंट्री पाई। साल 2008 में उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी और फिर अपना बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया। दीपिंदर गोयल ने पकंज चड्ढा के साथ मिलकर फूडीबे जोकि फूड स्टार्टअप था, इसे शुरू किया। साल 2010 में फूडीबे का नाम बदलकर इन्होंने जौमेटो कर दिया था।
कितनी है Snapdeal के सीईओ की नेटवर्थ? (Snapdeal CEO Net worth)
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने वित्त वर्ष 2021 में एंप्लाई बेनिफिट के लिए लगभग 161 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। Co-founder और सीईओ कुणाल बहल ने साल 2021 में कार्यकारी निदेशक की भूमिका निभाई। शेयरधारकों ने 3.5 करोड़ रुपये के उनके फिक्स कंपनसेशनऔर 1.5 करोड़ रुपये के प्रदर्शन बोनस को मंजूरी दी, जो 1 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2024 तक वैलिड है। सिर्फ वित्त वर्ष 2021 में, बहल को अपने हिस्से के रूप में 3.5 करोड़ रुपये मिले थे। कुणाल बहल की संपत्ति की जानकारी किसी वेबसाइट पर नहीं दी गई है। स्टार बायोपिक के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
शार्क टैंक शो में जज बनेंगे Snapdeal के सीईओ (Shark Tank Season 4 Judges)
इस बार के सीजन में स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल शार्क टैंक शो में जज बनेंगे। शो मेकर्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखकर दी है उन्होंने लिखा है, "ऐसवेक्टर (AceVector) ग्रुप के को-फाउंडर से लेकर टाइटन कैपिटल के साथ भारत के सबसे होनहार स्टार्टअप्स का सपोर्ट करने तक कुणाल की एंटरप्रेन्योरियल सफर असाधारण रही है। अब वह शार्क टैंक इंडिया के स्टेज पर अपने बिजनेस बनाने और बढ़ाने के जुनून को लाने के लिए तैयार हैं!'
Shark Tank Season 4 के जज पैनल में नजर आएंगे ये सभी जज
फिलहाल शो के जजों के पैनल में ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर, बोट के फाउंडर अमन गुप्ता, लेंसकार्ट के पीयूष बंसल और पीपल ग्रुप के अनुपम मित्तल नजर आएंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
