नई दिल्ली, मार्च 29। गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके ग्रुप अडानी ग्रुप की कंपनियों की शानदार प्रदर्शन के चलते उनकी दौलत में काफी इजाफा हुआ है। अडानी ग्रुप में से एक कंपनी है अडानी पावर। ये कंपनी लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। इसके आगे भी अच्छा रिटर्न देने की उम्मीद है। आज ही अडानी पावर के शेयर ने अपना 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर (181.4 रु) छुआ। आखिर में यह 21.40 रु या 14.06 फीसदी की तेजी के साथ 173.65 रु पर बंद हुआ। आगे जानिए इस कंपनी और इसके शेयर की डिटेल।
5 दिन का रिटर्न
सबसे पहले बात करते हैं अडानी पावर के 5 दिन के रिटर्न की। ये शेयर 5 ही दिन में 48.20 रु चढ़ा है और 125.25 रु से उछल कर 173.65 रु पर पहुंच गया है। यानी इसने केवल 5 दिन में निवेशकों को 38.42 फीसदी रिटर्न दे दिया है।
1 महीने का रिटर्न
बात करें अडानी पावर के 1 महीने के रिटर्न की तो ये इस अवधि में 50.55 रु ऊपर चढ़ा है। 1 महीने में कंपनी का शेयर 123.10 रु से उछल कर 173.65 रु पर पहुंच गया है। यानी इसने केवल 1 महीने में निवेशकों को 41.06 फीसदी रिटर्न दे दिया है।
6 महीनों का रिटर्न
अडानी पावर का शेयर 6 महीनों में 76.55 रु मजबूत हुआ है। 6 महीने में कंपनी का शेयर 97.10 रु से उछल कर 173.65 रु पर पहुंच गया है। यानी इसने 6 महीनों में निवेशकों को 78.84 फीसदी रिटर्न दे दिया है।
2022 में अब तक रिटर्न
अडानी पावर का शेयर 2022 में अब तक 72.35 रु मजबूत हुआ है। 2022 में कंपनी का शेयर 101.30 रु से उछल कर 173.65 रु पर पहुंच गया है। यानी इसने 2022 में अब तक निवेशकों को 71.42 फीसदी रिटर्न दे दिया है।
1 साल का रिटर्न
अडानी पावर का शेयर बीते 1 साल में अब तक 84.15 रु मजबूत हुआ है। 1 साल में कंपनी का शेयर 89.50 रु से उछल कर 173.65 रु पर पहुंच गया है। यानी इसने 1 साल में अब तक निवेशकों को 94.02 फीसदी रिटर्न दे दिया है। बता दें कि अडानी पावर का शेयर 5 सालों में 335.21 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं इसके 2 साल का रिटर्न 529.17 फीसदी रहा है।
आगे कितने रिटर्न की उम्मीद
बाजारट्रेंड नामी एक वेबसाइट के अनुसार अडानी पावर का शेयर आगे 254.69 रु तक जा सकता है। अगर ये 173.65 रु के मौजूदा स्तर से 254.69 रु तक जाता है तो निवेशकों को 46.66 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
क्या है कंपनी का बिजनेस
अडानी पावर लिमिटेड अहमदाबाद, गुजरात में खोडियार में प्रधान कार्यालय वाली एक भारतीय बिजली बिजनेस सहायक कंपनी है। यह 12,450 मेगावाट की क्षमता वाली एक निजी ताप विद्युत उत्पादक है। यह नलिया, बिट्टा, कच्छ, गुजरात में 40 मेगावाट का एक मेगा सौर संयंत्र भी संचालित करती है। यह भारत की पहली कंपनी है जो सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी को सिंक्रोनाइज़ करती है। इसकी स्थापना 22 अगस्त 1996 को की गयी थी। गौतम अडानी कंपनी के चेयरमैन हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
