नई दिल्ली, अप्रैल 28। बुधवार को शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शेयर बाजार के निवेशकों के लिए यह एक राहत की खबर है। आज सेंसेक्स 789.70 अंक उछल कर 49,733.84 और 211.50 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 14,864.55 पर बंद हुआ। अगर आप शेयर बाजार के निवेशक हैं तो यब खबर आपके काम आएगी, क्योंकि हम आपको यहां 3 ऐसे शेयरों की जानकारी देंगे, जो आने वाले 3-4 हफ्तों में एफडी से बढ़िया रिटर्न दे सकते हैं। इस समय बैंकों में एफडी पर 6-7 फीसदी से अधिक रिटर्न मिलना मुश्किल है। मगर यहां बताए जाने वाले शेयर इससे कहीं अधिक रिटर्न दे सकते हैं।
ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज
ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज का शेयर आज 205 रु पर बंद हुआ। मगर इस शेयर के लिए 240 रु का टार्गेट है। इस लिहाज से यह शेयर 14.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है, जो मौजूदा एफडी शेयरों की तुलना में दोगुने से अधिक है। ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल 2,513.86 करोड़ रु है। इसका पिछले 52 हफ्तों में सबसे ऊंचा स्तर 221 रु है। यानी ये आने वाले 3-4 हफ्तों में अपने 52 हफ्तों के सबसे ऊंचे स्तर को तोड़ सकता है।
इंडोको रेमेडीज
इंडोको रेमेडीज का शेयर आज 337 रु के भाव पर बंद हुआ। मगर संभावना जताई गई है कि यह शेयर ऊपर की तरफ 380 रु तक जा सकता है। इस लिहाज से आपको इंडोको के शेयर से 12.75 फीसदी मुनाफा मिल सकता है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 3,105.47 करोड़ रु है। इसका पिछले 52 हफ्तों में सबसे ऊंचा स्तर 340 रु है। यानी ये शेयर भी आने वाले 3-4 हफ्तों में अपने 52 हफ्तों के सबसे ऊंचे स्तर को पार कर सकता है।
एसबीआई कार्ड्स
एसबीआई कार्ड्स का शेयर आज 993.30 रु के भाव पर बंद हुआ। मगर उम्मीद है कि कंपनी शेयर 1109 रु तक जा सकता है। इस लिहाज से आपको एसबीआई कार्ड्स के शेयर से 11.66 फीसदी मुनाफा मिल सकता है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 93,422.39 करोड़ रु है। इसका पिछले 52 हफ्तों में सबसे ऊंचा स्तर 1,149.00 रु है। वहीं इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 495.25 रु रहा है।
कमाई कराने वाले शेयर
शेयर बाजार एक ऐसी जगह है जहां से आपको कुछ ही दिनों में तगड़ा रिटर्न मिल सकता है। ऐसा ही कुछ पिछले सप्ताह हुआ। पिछले कारोबारी हफ्ते में कुछ शेयरों ने 74 फीसदी तक रिटर्न दिया। एवरेस्ट कैन्टो सिलिंडर एक छोटी कंपनी है। पिछले सप्ताह ये शेयर 74.12 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 76.90 रु से 133.90 रु पर पहुंचा।
73 फीसदी से ज्यादा मुनाफा
विविमेड लैब्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 19.75 रु से 34.30 रु पर पहुंच गया था। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 73.67 फीसदी का रिटर्न मिला। 5 दिन में इतना रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। इसी तरह बाल फार्मा के शेयर ने पिछले सप्ताह 66.32 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 62.35 रु से 103.7 रु पर पहुंच गया।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications