
Best Shares of Last Month : बीता एक महीना शेयर बाजार के लिए कुछ खास नहीं रहा। इस दौरान शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसके नतीजे में स्थिति यह है कि सेंसेक्स में बीते एक महीने में 0.22 फीसदी की मामूली तेजी आई है, जबकि इसी दौरान निफ्टी 0.79 फीसदी गिरा है। पर एक महीने में बहुत से शेयर ऐसे रहे हैं, जिन्होंने निवेशकों का पैसा डबल से काफी अधिक कर दिया है। यहां हम आपको उन सारे शेयरों की डिटेल देंगे।
झावेरी क्रेडिट : 163.83 फीसदी
झावेरी क्रेडिट एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 21.03 करोड़ रु है। पिछले एक महीने में ये शेयर 163.83 फीसदी उछला। ये शेयर एक महीने में 12.33 रु से 32.53 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 5 फीसदी की उछाल के साथ 32.53 रु पर बंद हुआ। 163.83 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 2.64 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
इंटीग्रेटेड टेक : 162.01 फीसदी
इंटीग्रेटेड टेक ने भी पिछले एक महीने में निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 18.11 रु से 47.45 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 162.01 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 22.69 करोड़ रु है। एक महीने में 162.01 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 47.45 रु पर बंद हुआ।
सॉफ्ट्रक वेंचर इनवॉइस : 160.34 फीसदी
सॉफ्ट्रक वेंचर इनवॉइस भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने एक महीने में 160.34 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 3.53 रु से 9.19 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 160.34 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 4.67 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.91 फीसदी की तेजी के साथ 9.19 रु पर बंद हुआ।
ईयंत्रा वेंचर्स : 138.97 फीसदी
ईयंत्रा वेंचर्स ने भी बीते एक महीने निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 41.70 रु से 99.65 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 138.97 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 14.35 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.95 फीसदी की तेजी के साथ 99.65 रु पर बंद हुआ।
सोमा टेक्सटाइल्स : 138.23 फीसदी
सोमा टेक्सटाइल्स ने भी एक महीने में निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर इस दौरान 8.92 रु से 21.25 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 138.23 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 70.20 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 21.25 रु पर बंद हुआ।
ये हैं बाकी शेयर
जिन अन्य शेयरों ने निवेशकों को एक महीने में 100 फीसदी से अधिक रिटर्न देकर उनका पैसा डबल से ज्यादा किया है, उनमें नेटलिंक्स लिमिटेड (132.01 फीसदी), टेलरमेड रिन्यूएबल (130.65 फीसदी) और टाइटन इंटेक (107.45 फीसदी) शामिल हैं। वहीं एक महीने में पैरागॉन फाइनेंस ने भी 98.39 फीसदी रिटर्न देते हुए निवेशकों का पैसा करीब-करीब दोगुना किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
