नई दिल्ली, अगस्त 16। भारतीय शेयर बाजार 16 अगस्त को मजबूती के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स 379.43 अंक या 0.64 फीसदी उछल कर 59,842.21 पर और निफ्टी 127.10 अंक या 0.72% ऊपर चढ़ कर 17,825.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 1926 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1527 शेयरों में गिरावट आई और 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। एचडीएफसी लाइफ, अडानी पोर्ट्स, आयशर मोटर्स, बीपीसीएल और मारुति सुजुकी निफ्टी के मजबूत होने वाले शेयरों में से रहे। गिरने वाले शेयरों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एसबीआई, भारती एयरटेल और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल रहे। वहीं सेंसेक्स बीते एक साल में 7.26 फीसदी और निफ्टी 7.29 फीसदी उछला है। मगर बीता एक साल, जो कि आजादी के अमृत महोत्सव वाला साल रहा, में कुछ शेयरों ने निवेशकों को भारी रिटर्न देते हुए, उनकी दौलत 5 गुना तक बढ़ा दी। इन शेयरों में आगे भी अच्छ रिटर्न देने की क्षमता है।
मिर्जा इंटरनेशनल
मिर्जा इंटरनेशनल की मार्केट कैप इस समय 3,689.79 करोड़ रु है। पिछले 1 साल में ये शेयर 432 फीसदी उछला। ये शेयर 1 साल में 57.65 रु से 306.70 रु पर पहुंचा। आज ये 0.57 फीसदी की मजबूती के साथ 306.70 रु पर बंद हुआ। 432 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 5.32 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि शेयर बाजार में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
3आई इंफोटेक
3आई इंफोटेक ने भी पिछले 1 महीने में निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर एनएसई 7.95 रु से 46.75 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 488.05 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 768.67 करोड़ रु है। 1 साल में 488.05 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। आज इसका शेयर 14.86 फीसदी की तेजी के साथ 46.75 रु पर बंद हुआ।
अडानी पावर
अडानी पावर भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले 1 साल में 353.73 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 79.85 रु से 362.30 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 353.73 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1.40 लाख करोड़ रु है। आज ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 362.30 रु पर बंद हुआ।
अडानी टोटल गैस
अडानी टोटल गैस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 966.10 रु से 3490.25 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 261.27 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 3.84 लाख करोड़ रु है। आज ये शेयर 2 फीसदी की उछाल के साथ 3490.25 रु पर बंद हुआ।
अडानी ट्रांसमिशन
अडानी ट्रांसमिशन ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 1018.65 रु से 3589 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 252.33 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 3.99 लाख करोड़ रु है। आज ये शेयर 1.51 फीसदी की उछाल के साथ 3589 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications