50 हजार रु को 1 साल में 8.79 लाख रु बनाने वाला शेयर, निवेशक मालामाल

नई दिल्ली, मार्च 5। सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड एक घरेलू पब्लिक लिमिटेड कंपनी है जिसे 22 जुलाई 1992 को 'भंडारी कंसल्टेंसी एंड फाइनेंस लिमिटेड' के नाम से शुरू किया गया था। कंपनी छत्तीसगढ़ राज्य में परिवहन और रसद में काम करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी के पास परिवहन और लदान सेवाओं के लिए भारी उपकरण हैं। यह छत्तीसगढ़ में दो पेट्रोल पंप भी चला रही है। कंपनी की सहायक कंपनियों में सुधा बायो पावर प्राइवेट लिमिटेड इंडस ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड, हरिभूमि कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड इंडस ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड और परममित्र रिसोर्सेज पीटीई लिमिटेड शामिल हैं। यही वो कंपनी है, जिसके शेयर ने 1 साल में केवल 50000 रु की रकम को 8.78 लाख रु बना दिया है।

साल भर का रिटर्न

साल भर का रिटर्न

सिंधु ट्रेड लिंक का शेयर 1 साल पहले 7.11 रु का था। आज ये 132.10 रु का है। कंपनी के शेयरों ने 1 साल की अवधि में निवेशकों को 1758 फीसदी का रिटर्न दिया है। जिन लोगों ने इसमें पैसा लगाया, वे मालामाल हो गए। 1758 फीसदी रिटर्न के लिहाज से कंपनी के शेयर ने 50 हजार रु की राशि को 8.79 लाख रु बना दिया है। आगे जानिए बाकी अवधियों का रिटर्न।

6 महीने का रिटर्न

6 महीने का रिटर्न

सिंधु ट्रेड लिंक का शेयर 6 महीने पहले 14.87 रु का था। आज ये 132.10 रु का है। कंपनी के शेयरों ने 6 महीनों की अवधि में निवेशकों को 788.37 फीसदी का रिटर्न दिया है। 788.37 फीसदी रिटर्न के लिहाज से कंपनी के शेयर ने 50 हजार रु की राशि को 3.94 लाख रु से अधिक बना दिया है। ये शेयर केवल महीने में ही 8.72 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।

5 सालों का रिटर्न

5 सालों का रिटर्न

सिंधु ट्रेड लिंक का शेयर 5 साल पहले 2.68 रु का था। अब ये 132.10 रु पर पहुंच चुका है। कंपनी के शेयरों ने 5 साल की अवधि में निवेशकों को 4829 फीसदी का रिटर्न दिया। 4829 फीसदी रिटर्न के लिहाज से कंपनी के शेयर ने 50 हजार रु की राशि को 24 लाख रु से अधिक बना दिया है। केवल 2022 में भी अब तक यह 81 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है।

कंपनी की इनकम और मुनाफा

कंपनी की इनकम और मुनाफा

दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में सिंधु ट्रेड लिंक्स का शुद्ध लाभ 28.22 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में इसे 8.94 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में बिक्री 36.24 फीसदी बढ़ कर 281.50 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2020 को समाप्त पिछली तिमाही के दौरान इसकी 206.62 करोड़ रु रही थी।

कितनी है मार्केट कैपिटल

कितनी है मार्केट कैपिटल

सिंधु ट्रेड लिंक्स की मार्केट कैपिटल 132.10 रु के भाव पर 6,789.63 करोड़ रु है। इसका पिछले 52 हफ्तों का शिखर 166.20 रु और इसी अवधि का निचला स्तर 5.32 रु रहा है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 5 फीसदी के ऊपरी सर्किट पर खुला और इसी स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि 2021-22 के पहले 9 महीनों (अप्रैल-दिसंबर) की अवधि में कंपनी की इनकम 596.07 करोड़ रु से 17.17 फीसदी बढ़ कर 698.40 करोड़ रु रही थी। इस दौरान इसका लाभ 56.71 करोड़ रु से 104.51 फीसदी बढ़ कर 115.99 करोड़ रु रहा था।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+