नई दिल्ली, मई 8। कोरोना ने बिजनेस और इकोनॉमी को काफी नुकसान पहुंचाया। मगर पिछले साल लॉकडाउन खुलने के बाद से कई सेक्टरों को काफी फायदा हुआ है। इससे इन सेक्टरों की कंपनियों ने भी जबरदस्त प्रोफिट कमाया। नतीजे में इन कंपनियों के शेयरों ने दमदार प्रदर्शन किया। इससे इन कंपनियों के निवेशक अमीर हो गए। अब भी कई कंपनियां हैं, जिनके निवेशकों को बढ़िया प्रोफिट कमाने का मौका मिल सकता है। बता दें कि अकसर जानकार या ब्रोकिंग फर्म कई शेयरों में खरीदारी की सलाह देते हैं। साथ ही वे ऐसे शेयरों के लिए टार्गेट भी बताते हैं। ऐसे ही कुछ शेयरों की डिटेल हम आपके साथ यहां साझा करने जा रहे हैं, जो 53-54 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं।
डिशमैन कार्बोजेन
एक मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार डिशमैन कार्बोजेन में आप 6 महीनों तक के लिए निवेश कर सकते हैं। ये शेयर इस समय 184 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए टार्गेट 230 रु का है। यानी ये शेयर अधिकतम 6 महीनों में 25 फीसदी रिटर्न दे सकता है। ये एक फार्मा सेक्टर की कंपनी है, जो एपीआई (दवाओं के लिए कच्चे माल) के बिजनेस में लगी हुई है। पिछले एक साल में फार्मा कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके आगे भी बरकरार रहने की उम्मीद है।
इंडिया जिलेटिन
इंडिया जिलेटिन का शेयर इस समय 97.80 रु पर है। पर इसके लिए टार्गेट 150 रु है। यानी ये शेयर मौजूदा स्तर से करीब 53.4 फीसदी रिटर्न दे सकता है। यानी यदि कोई निवेशक इंडिया जिलेटिन के 5 लाख रु के शेयर खरीद ले तो उसे 53.4 फीसदी रिटर्न के हिसाब से लगभग 2.67 लाख रु का फायदा हो सकता है। इससे उसकी निवेश राशि 7.67 लाख रु हो जाएगी।
कर दिया पैसा डबल
बालाजी एमाइंस का शेयर 31 दिसंबर को 925.45 रु पर था। 4 मई तक यह लगभग 2607.75 रु पर पहुंचा। यानी 2021 में ये शेयर निवेशकों को करीब 182 फीसदी रिटर्न मुनाफा दे चुका है। 182 फीसदी रिटर्न का मतलब है 1 लाख रु के निवेश पर सीधे-सीधे 1.82 लाख रु का फायदा। इसी तरह हिंदुस्तान कॉपर का शेयर 31 दिसंबर को 61.15 रु के भाव पर था। इस समय ये शेयर 172 रु पर है। यानी इस साल में अब तक ये शेयर निवेशकों को 181 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है।
कैसे करें शेयरों में निवेश
शेयर बाजार में जोखिम भी अधिक रहता है। इस मामले में एसआईपी काफी फायदेमंद और सहूलियत भरा ऑप्शन हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश शुरू करने के लिए आपको डीमैट खाते की जरूरत होगी। डीमैट खाता खुलवाने के लिए आपको ब्रोकिंग फर्म से संपर्क करना होगा। शेयरों में एसआईपी की फैसिलिटी आपको शेयर ब्रोकर मुहैया कराएंगे।
कैसे करें एसआईपी
जरूरी नहीं कि आप मासिक एसआईपी ही करें। आपके पास दैनिक, साप्ताहिक और पाक्षिक एसआईपी का भी विकल्प होता है। आप ब्रोकर को पहले ये बता सकते हैं कि किस शेयर में निवेश नहीं करना है। बता दें कि म्यूचुअल फंड एसआईपी के जरिये किए गए निवेश को जो व्यक्ति संभालता है (यानी अन्य जगहों पर निवेश करता है) उसे फंड मैनेजर कहा जाता है। मगर शेयरों में एसआईपी के जरिए किए गए निवेश को या तो आप खुद संभालेंगे या फिर ये काम आपका ब्रोकर करेगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications