नयी दिल्ली। पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गयी। बढ़ती बॉन्ड यील्ड, आरबीआई पॉलिसी और भारत में बढ़ते कोरोना के मामलों का शेयर बाजार पर निगेटिव असर पड़ा। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 438.51 अंक या 0.87 प्रतिशत गिर कर 49,591.32 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 32.45 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,834.9 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद कई ऐसे शेयर रहे जिन्होंने निवेशकों पर जम कर पैसा बरसाया। यहां हम आपको 5 ऐसे शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों को सिर्फ 5 दिन में ही करीब 82 फीसदी तक रिटर्न दिया।
बॉम्बे ऑक्सीजन इंवेस्टमेंट
बॉम्बे ऑक्सीजन इंवेस्टमेंट एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 307.03 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 81.86 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 11,255.10 रु से 20,468.45 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी से की तेजी के साथ 20468.45 रु पर बंद हुआ। 81.86 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 3.62 लाख रु से हो गए होंगे। हालांकि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले जोखिम पर जरूर ध्यान दें।
मैक चार्ल्स
मैक चार्ल्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 226.95 रु से 394 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 73.61 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 516.16 करोड़ रु है। 5 दिन में 73.61 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 394 रु पर बंद हुआ।
आरती सर्फैक्टेंट्स
आरती सर्फैक्टेंट्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 56.54 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 978.90 रु से 1532.35 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 56.54 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,162.21 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 12.70 फीसदी की मजबूती के साथ 1532.35 रु पर बंद हुआ।
केमक्रक्स एंटरप्राइजेज
केमक्रक्स एंटरप्राइजेज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 145.05 रु से 224 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 54.43 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 108.20 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 13 फीसदी की तेजी के साथ 219.20 रु पर बंद हुआ।
एग्री-टेक
एग्री-टेक ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 32.55 रु से 47.30 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 45.31 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 28.10 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 19.90 फीसदी की मजबूती के साथ 47.30 रु पर बंद हुआ। इसी तरह एचईजी का शेयर भी 55 फीसदी से अधिक उछला, जबकि जेएसडब्लू स्टील ने 32 फीसदी, हिंदुस्तान कॉपर ने 20 फीसदी और शोभा ने 18 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

F&O में 87% ट्रेडर्स को भारी नुकसान: क्या अब SIP और हाइब्रिड फंड्स में शिफ्ट होना ही समझदारी है?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

F&O में 88% ट्रेडर्स को भारी नुकसान: क्या अब सुरक्षित निवेश का समय आ गया है?

IPO निवेश का सही दांव: Tempsens, Augmont और Skyways में से किसे चुनें?

BSE Mock Trading: आज की टेस्टिंग से सोमवार को क्या होगा? निवेशकों के लिए जरूरी गाइड



Click it and Unblock the Notifications