शेयरों ने बरसाया पैसा : सिर्फ 5 दिन में दिया 74.5 फीसदी तक रिटर्न, निवेशकों को तगड़ा फायदा

नई दिल्ली, मई 2। बीता कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए अच्छा रहा। दोनों प्रमुख सूचकांक बेंचमार्क इंडेक्स 30 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2 प्रतिशत ऊपर चढ़े। भारतीय कंपनियों के शानदार कमाई आंकड़ों के चलते शेयर बाजार को काफी फायदा हुआ। बीएसई सेंसेक्स 903.91 अंक या 1.88 प्रतिशत बढ़कर 48,782.36 पर बंद हुआ और निफ्टी 50 289.75 अंक या 2 प्रतिशत बढ़ कर 14,631.1 पर बंद हुआ। इस दौरान कई ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने सिर्फ 5 दिन में ही निवेशकों को मालामाल कर दिया। यहां हम आपको 5 ऐसे शेयरों की डिटेल देंगे, जिन्होंने बीते कारोबारी हफ्ते में 74.5 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं उनकी डिटेल।

क्वालिटी फार्मास्युटिकल्स

क्वालिटी फार्मास्युटिकल्स

क्वालिटी फार्मास्युटिकल्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 103.4 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 74.52 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 57.10 रु से 99.65 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी से की तेजी के साथ 99.65 रु पर बंद हुआ। 74.52 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु 3.49 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। हालांकि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है।

विजी फाइनेंस

विजी फाइनेंस

विजी फाइनेंस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 0.62 रु से 1.04 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 67.74 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 8.50 करोड़ रु है। 5 दिन में 73.6767.74फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 18.39 फीसदी की तेजी के साथ 1.03 रु पर बंद हुआ।

जय भारत मारुति

जय भारत मारुति

जय भारत मारुति भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 52.48 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 201.90 रु से 307.85 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 52.48 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 666.5 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 15.69 फीसदी की मजबूती के साथ 307.85 रु पर बंद हुआ।

इंडो अमाइंस

इंडो अमाइंस

इंडो अमाइंस ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 87.25 रु से 126.50 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 44.99 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 441.33 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 2.65 फीसदी की गिरावट के साथ 124.85 रु पर बंद हुआ।

हैल्डिन ग्लास

हैल्डिन ग्लास

हैल्डिन ग्लास ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 33.05 रु से 47.55 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 43.87 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 255.59 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.82 फीसदी की मजबूती के साथ 47.55 रु पर बंद हुआ। एक बात ध्यान रखें कि शेयर बाजार में जितनी अधिक संभावना मुनाफे की रहती है, उतनी ही अधिक नुकसान की भी। यहां जोखिम काफी अधिक रहता है। इसलिए पूरी रिसर्च और सावधानी के साथ निवेश करें।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+