नई दिल्ली, जुलाई 03। 1 जुलाई को समाप्त सप्ताह में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार मामूली गिरावट आई। कमजोर वैश्विक संकेतों और जून तिमाही के इनकम नतीजों से पहले निवेशकों में सतर्कता देखी गयी। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 111.01 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,907.93 पर और निफ्टी 28.30 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,752 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों ने कहा है कि फेडरल रिजर्व ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के बयान को जारी करने सहित कॉर्पोरेट आय और वैश्विक संकेतों पर निवेशकों की नजर के चलते शेयर बाजार में ठहराव जारी रहने की उम्मीद है। आगे कई फैक्टर शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे। मगर फिलहाल बीते हफ्ते 5 शेयर ऐसे रहे, जो निवेशकों को 5 ही दिनों में 91 फीसदी से अधिक तक रिटर्न देने में कामयाब रहे। आगे जानते हैं इन पांचों शेयरों की डिटेल।
नीलाचल रेफ्रेक्ट्रीज : 91.27 फीसदी
नीलाचल रेफ्रेक्ट्रीज एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 129.30 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 91.27 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 33.20 रु से 63.50 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की मजबूती के साथ 63.50 रु पर बंद हुआ। 91.27 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.91 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
धनवर्षा फिनवेस्ट : 57.58 फीसदी
धनवर्षा फिनवेस्ट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 63.30 रु से 99.75 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 57.58 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 901.33 करोड़ रु है। 5 दिन में 57.58 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 7.30 फीसदी की कमजोरी के साथ 99.75 रु पर बंद हुआ।
ऐम्को इंडिया : 50.80 फीसदी
ऐम्को इंडिया भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 50.80 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 56 रु से 84.45 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 50.80 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 34.13 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 8.7 फीसदी की गिरावट के साथ 83.05 रु पर बंद हुआ।
आयरनवुड एजुकेशन : 37.93 फीसदी
आयरनवुड एजुकेशन ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 29 रु से 40 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 37.93 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 31.35 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 3 फीसदी की उछाल के साथ 40 रु पर बंद हुआ।
यारी डिजिटल : 37.48 फीसदी
यारी डिजिटल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 27.75 रु से 38.15 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 37.48 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 314.05 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी तेजी के साथ 38.15 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications