नई दिल्ली, जून 20। बीते कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार नीचे गिरा। बीएसई सेंसेक्स 130.31 अंक गिर कर 52,344.45 पर और निफ्टी 50 116 अंक गिर कर 15,683.35 पर बंद हुआ। जिन सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली उनमें धातु, ऑटो, बैंकिंग और फाइनेंशियल, इंफ्रा, ऊर्जा और फार्मा स्टॉक शामिल हैं। हालांकि आईटी और एफएमसीजी में खरीदारी और कमजोर शेयरों में शॉर्ट कवरिंग (जिन शेयरों में गिरावट आई हो उनमें निवेशकों द्वारा फिर से खरीदारी) से नुकसान कम हुआ। देश में नए कोरोनावायरस मामलों में गिरावट ने भी बाजार को सपोर्ट किया। मगर जहां एक तरफ शेयर बाजार में गिरावट आई, वहीं कुछ ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। हम यहां आपको 5 ऐसे शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने 5 दिनों में 72 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया।
श्रेई इंफ्रा
श्रेई इंफ्रा बहुत बड़ी कंपनी नहीं है। इसकी मार्केट कैप इस समय 729 करोड़ रु है। मगर पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्रों में इसका शेयर 72.29 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 8.41 रु से 14.49 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 14.49 रु पर बंद हुआ। 72.29 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.72 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। शेयरों में निवेश करने पर जोखिम भी रहता है। इसलिए निवेश से पहले पूरी सावधानी बरतें। खास कर श्रेई इंफ्रा जैसी छोटी कंपनियों में।
एलिक्सिर कैपिटल
एलिक्सिर कैपिटल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी दमदार रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 34.5 रु से 55.25 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 60.14 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप सिर्फ 32.06 करोड़ रु है। 5 दिन में 60.14 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक है। मगर एफडी में शेयर बाजार की तरह जोखिम नहीं रहता। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 20 फीसदी की तेजी के साथ 55.25 रु पर बंद हुआ।
मान एल्युमीनियम
मान एल्युमीनियम भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 51.99 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 225.35 रु से 342.50 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 51.99 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 236.05 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 9 फीसदी की मजबूती के साथ 349.15 रु पर बंद हुआ।
ग्लोबस स्पिरिट्स
ग्लोबस स्पिरिट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया। इसका शेयर 389.85 रु से 584.4 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 49.9 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,683.03 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 584.40रु पर बंद हुआ।
पीबीए इंफ्रा
पीबीए इंफ्रा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 11.59 रु से 16.98 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.51 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 22.92 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की मजबूती के साथ 16.98 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications