नई दिल्ली, जुलाई 23। स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड एक प्रमुख पहिया मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जिसके पूरे भारत में प्लांट्स हैं। यह ऑटोमोटिव स्टील व्हील्स और अलॉय व्हील्स का डिजाइन और निर्माण करती है और भारतीय और वैश्विक ऑटोमोबाइल निर्माताओं के लिए इनकी प्रमुख सप्लायर में से एक है। जून 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद कंपनी के बोर्ड ने 1:5 के अनुपात में स्टॉक विभाजन (शेयर स्प्लिट) को मंजूरी दे दी। कंपनी की मार्केट कैपिटल 2,535 करोड़ रुपये है।
1 के 5 शेयर
स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स ने कहा है कि कंपनी के इक्विटी शेयरों का उप-विभाजन 5 रु वाले मौजूदा 1 (एक) इक्विटी शेयर का 1 रु वाले 5 (पांच) इक्विटी शेयरों में किया जाएगा। इससे शेयरधारकों के पास कंपनी के शेयर बिना किसी चार्ज के 5 गुना हो जाएंगे। मगर इनका मार्केट प्राइस भी कम होगा और पांचवे हिस्से तक कम हो जाएगा। यानी मान लीजिए 100 रु का शेयर है तो उसके 20-20 रु के 5 शेयर हो जाएंगे।
शेयरधारकों की मंजूरी
शेयरों के विभाजन के लिए कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन के उद्देश्य के लिए रिकॉर्ड तिथि का फैसला 'शेयरधारकों से उप-विभाजन के लिए अनुमोदन प्राप्त करने के बाद किया जाएगा। वार्षिक आम बैठक और इस डेट की सूचना दी जाएगी।
कंपनी के नतीजे
वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कंपनी का शुद्ध लाभ 13.61 फीसदी गिर कर 44.13 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 51.08 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस बीच, जून 2022 की पहली तिमाही में इसकी इनकम 49.84 फीसदी बढ़कर 1016.09 करोड़ रुपये हो गयी, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 678.13 करोड़ रुपये थी।
कितना कराया मुनाफा
इस कंपनी के शेयर का मौजूदा बाजार भाव 810.5 रुपये है। इसके 52 सप्ताह का उच्च स्तर 979 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 600.50 रुपये रहा है। यह मजबूत वित्तीय स्थिति वाली कंपनी है। इसका पीई 12.53 है जो सेक्टर पीई 16.98 से कम है। इस शेयर ने 3 साल में 108 फीसदी और 5 साल में 85 फीसदी का रिटर्न दिया है।
कंपनी की डिटेल
इसकी प्रोडक्ट रेंज में दो और तीन पहिया वाहनों, यात्री कार, बहु उपयोगी वाहन, ट्रैक्टर, ट्रक और ओटीआर वाहन के लिए स्टील के पहिए शामिल हैं। इसकी पांच उत्पादन सुविधाएं हैं और मुख्य रूप से दप्पर (पंजाब) और ओरगदम (चेन्नई) में यात्री कार के पहिये और जमशेदपुर (झारखंड) में ट्रक के पहिये, मेहसाणा (गुजरात) और सरायकेला (झारखंड) में मिश्र धातु के पहिये का उत्पादन करते हैं। इसकी कुल क्षमता दप्पर में 9 मिलियन पहियों, ओरगडम में 6 मिलियन पहियों और जमशेदपुर में 2 मिलियन ट्रक पहियों, मेहसाणा में 2 मिलियन मिश्र धातु पहियों की है। इससे इसकी कुल सालाना क्षमता 19 मिलियन पहियों की है।
क्यों होता है शेयरों का विभाजन
स्टॉक स्प्लिट का मतलब है शेयरों की संख्या को ज्यादा करना। किसी कंपनी के शेयर जब बहुत महंगे हो जाते हैं, तब छोटे निवेशक उन शेयरों में निवेश नहीं कर पाते हैं। इसीलिए कंपनी छोटे निवेशकों को आकर्षित करने और बाजार में मांग बढ़ाने के लिए स्टॉक स्प्लिट का निर्णय लेती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
