नई दिल्ली, अप्रैल 26। स्टॉक स्प्लिट या स्टॉक डिवाइड से कंपनी के शेयरों की संख्या बढ़ जाती है। उदाहरण के लिए यदि कोई कंपनी 1:2 में अपने शेयरों को विभाजित या स्प्लिट करती है तो इसके बाद, प्रत्येक निवेशक के पास शेयरों की संख्या दोगुनी होगी। मगर प्रत्येक शेयर का मूल्य भी आधा रह जाएगा। स्टॉक विभाजन से प्रत्येक शेयर के बाजार मूल्य में कमी आती है, लेकिन कंपनी की कुल मार्केट कैपिटल में इससे कोई बदलाव नहीं आता है। अब दो कंपनियां अपने शेयरों का विभाजन करने जा रही हैं। जिनके पास ये शेयर होंगे, उनके पास इन कंपनियों के शेयरों की संख्या 10 गुना हो जाएगी।
कौन सी है दो कंपनियां
सारेगामा इंडिया लिमिटेड और प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा स्टॉक विभाजन की घोषणा की गई है। दोनों कंपनियां इसी सप्ताह शेयर विभाजन करने जा रही हैं। इस महीने की शुरुआत में, 6 अप्रैल, 2022 को सारेगामा इंडिया के निदेशक मंडल ने 27 अप्रैल, 2022 की रिकॉर्ड तिथि के साथ 1:10 स्टॉक विभाजन की घोषणा की और 18 अप्रैल, 2022 को प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज ने 1:10 के अनुपात में शेयरों के विभाजन की घोषणा की। शेयर विभाजन के लिए इसकी रिकॉर्ड डेट 29 अप्रैल, 2022 है।
10 गुना हो जाएंगे शेयर
सारेगामा इंडिया लिमिटेड और प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड दोनों ने 1:10 के अनुपात में शेयरों के विभाजन करने का ऐलान किया है। इससे जिन लोगों के पास भी इन कंपनियों के शेयर होंगे, उनके पास शेयरों की संख्या 10 गुना हो जाएगी। जिसके पास 10 शेयर होंगे, उसके पास 100 शेयर हो जाएंगे।
सारेगामा इंडिया लिमिटेड
सारेगामा इंडिया लिमिटेड ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था कि बुधवार, 27 अप्रैल, 2022 2022 को शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड तिथि के रूप में तय किया गया है। कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों को 1-1 रु के 10 इक्विटी शेयरों में विभाजित करेगी। कंपनी ने इसके लिए शेयरधारकों से मंजूरी ले ली है।
प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड
कंपनी ने बीएसई को सूचित करके पुष्टि की थी कि "सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशन, 2015 के विनियम 42 के अनुसार, कंपनी ने शुक्रवार, 29 अप्रैल, 2022 को "रिकॉर्ड तिथि" के रूप में निर्धारित किया है। ये रिकॉर्ड तिथइ इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन के लिए है। इसमें 10 रु वाले शेयरों को 1 रु के 10 शेयरों में विभाजित किया जाएगा।
समझिए पूरा गुणा गणित
आम तौर पर किसी भी कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू (बेसिक मूल्य) 1, 2, 5 या 10 रु ही होता है। इन दोनों कंपनियों के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रु है। फेस वैल्यू के आधार पर 1 शेयर के 1-1 रु 10 शेयर कर दिए जाएंगे। इससे मार्केट में शेयरों का जो रेट चल रहा है उसी हिसाब से ही उनकी रियल टाइम वैल्यू भी 10 से भाग हो जाएगी। आम तौर पर एक कंपनी अपने स्टॉक को तब विभाजित करती है जब प्रति शेयर बाजार मूल्य इतना अधिक हो कि निवेशक उसमें कारोबार करने से बचें। बहुत ऊंची शेयर की कीमत छोटे निवेशकों को शेयर खरीदने से रोकती है। स्टॉक विभाजन आमतौर पर शेयर की कीमत में बड़े उछाल के बाद किया जाता है।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
