
Tata Group company Benares Hotels Ltd gave excellent returns: देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना टाटा ग्रप है। इस ग्रुप की करीब 28 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हैं। इसके अलावा ढेर सारी कंपनियां अभी लिस्ट नहीं हैं। टाटा ग्रुप न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी काफी कारोबार करता है।
टाटा ग्रुप की इन्हीं लिस्टेड 28 कंपनियों में एक कंपनी है बनारस होटल्स लिमिटेड (Benares Hotels Ltd.)। इस कंपनी के नाम में टाटा नहीं लगा है, लेकिन यह कंपनी है टाटा ग्रुप की ही। ऐसी कई कंपनियां हैं, जो शेयर बाजार में तो लिस्ट हैं, लेकिन इनके नाम में टाटा नहीं लगा है।
टाटा ग्रुप होटल सेक्टर में काफी सक्रिय है। इसकी दो अन्य कंपनियां भी इंडियन होटल्स कंपनी और आरिएंटल होटल्स भी टाटा ग्रुप की कंपनियां हैं। वहीं बनारस होटल्स लिमिटेड (Benares Hotels Ltd.) लिमिटेड भी होटल कारोबार से जुड़ी कंपनी है।
बनारस होटल्स लिमिटेड (Benares Hotels Ltd.) का शेयर का रेट आज से एक साल पहले 1918 रुपये था। इस वक्त इस शेयर का रेट 3950 रुपये है। यानी एक साल में इस कंपनी ने निवेशकों का पैसा डबल से ज्यादा कर दिया है।
बनारस होटल्स लिमिटेड (Benares Hotels Ltd.) के शेयर का रेट आज (6 जून) सुबह 3950 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर के रेट में आज करीब सवा दो फीसदी की तेजी है। यह तेज करीब 87 रुपये की है।

बनारस होटल्स लिमिटेड (Benares Hotels Ltd.) के शेयर का रेट बीते एक साल के दौरान जहां न्यूनतम में 1600 रुपये तक गया था, वहीं इसने अधिकतम का स्तर 3975 रुपये का बनाया है।
बनारस होटल्स लिमिटेड (Benares Hotels Ltd.) के शेयर ने बीते एक माह के दौरान करीब 8 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं यह रिटर्न 3 माह में करीब 20 फीसदी का रहा है। इसके अलावा एक साल का रिटर्न इस वक्त तक करीब 105 फीसदी का हो गया है।
नोट: यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
