नई दिल्ली, जून 21। शेयर बाजार में कल के बाद आज भी तेजी देखने को मिल रही है। मगर ऐसा नहीं है कि शेयर बाजार में तेजी का रुख है। बल्कि शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी है। शेयर बाजार करीब 7-8 महीनों से मंदी की चपेट में है। पर जानकारों का मानना है कि आने वाले 2-3 महीनों में शेयर बाजार संभल सकता है। इसलिए अभी निवेश करने पर आने वाले समय में पैसा कमाया जा सकता है। मगर समस्या यह है कि शेयर चुना कौन सा जाए। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जो आने वाले समय में अच्छी कमाई करा सकता है। ये शेयर काफी दमदार है।
टाटा मोटर्स है शेयर
हम बात करने जा रहे हैं टाटा मोटर्स के शेयर की। ये टाटा ग्रुप का शेयर है। टाटा मोटर्स लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई शहर में है। टाटा मोटर्स यात्री कारों, ट्रकों, वैन, कोच, बसों, लग्जरी कारों, स्पोर्ट्स कारों, निर्माण उपकरणों का उत्पादन करती है। इसी का शेयर आने वाले समय में भारी भरकम रिटर्न दे सकता है।
कितने पर है शेयर
इस समय टाटा मोटर्स का शेयर 396.50 रु पर है। मगर एक जानकार ने इसके लिए अनुमान लगाया है कि यह शेयर 680 रु तक जा सकता है। इस तरह आपको इस शेयर से 70 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.41 लाख करोड़ रु है। इस शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 536.70 रु और निचला स्तर 268.45 रु रहा है।
टाटा की सेल्स
टाटा मोटर्स ने पिछले महीने भारत में कुल 43,341 कारों और एसयूवी की बिक्री की, जो मई 2021 में 15,181 इकाइयों की तुलना में 185 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी ने पिछले महीने आईसीई (इंटरनल कंबस्शन इंजन) वाहनों की 39,887 यूनिट और मई 2022 में 3,454 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की।
शेयर ने नुकसान भी कराया है
टाटा मोटर्स का शेयर बीते 5 दिन में करीब 3.5 फीसदी गिरा। बीते 1 महीने में कंपनी का शेयर करीब 6 फीसदी गिरा है। इसी तरह ये 6 महीनों में 12.61 फीसदी और 2022 में अब तक 20.4 फीसदी गिर चुका है। इसके बीते एक साल का रिटर्न 18.58 फीसदी रहा है, जबकि 5 सालों में यह 10.55 फीसदी फिसला है।
शेयर बाजार का रिस्क
मार्च 2020 के लॉकडाउन से पहले और उसके दौरान शेयरों में निवेश करने वाले लोगों को अपने निवेश पर जम कर नुकसान हुआ था। अपने घाटे को कम करने लोगों ने बिकवाली की। मगर बाद में शेयर बाजार नये नये रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा। और जिन लोगों ने निवेश जारी रखा उन्होंने साल भर में तगड़ा रिटर्न मिला। इस समय भी हालात ऐसे ही हैं। पर आपको धैर्य रखना होगा। एक और बात की जोखिम लेने के लिए, आपको पहले जोखिम लेने की स्थिति में होना चाहिए। इसका मतलब यह है कि, जब आपके पास भुगतान करने के लिए लोन या अन्य वित्तीय देनदारियां हों, तो आप शेयर बाजार में बहुत अधिक निवेश नहीं करना चाहते हैं। पर इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप पूरी तरह से निवेश से दूर रहें। आपको दोनों के बीच संतुलन तलाशना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications