नई दिल्ली, मार्च 17। भारत में कई ब्रोकरेज फर्म हैं, जो निवेशकों को समय समय कुछ चुनिंदा शेयरों को खरीदने की सलाह देती हैं। इनकी कॉल्स अकसर सही होती हैं। हालांकि शेयर बाजार में कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसलिए नुकसान की भी संभावना रहती है। पर अपने मन से शेयर खरीदने के बजाय ब्रोकरेज फर्मों के बताए शेयर खरीदना ज्यादा बेहतर है। जैसे कि अब एक ब्रोकरेज फर्म ने दो शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। इनमें एक शेयर टाटा ग्रुप और दूसरा हिंदुजा ग्रुप का है। जानते हैं पूरी डिटेल।
टाटा मोटर्स और अशोक लीलैंड
घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टाटा मोटर्स और अशोक लीलैंड के शेयरों को खरीदने की सलाह है। टाटा मोटर्स टाटा ग्रुप और अशोक लीलैंड हिंदुजा ग्रुप का शेयर है। बता दें कि ब्रोकरेज ने टाटा मोटर्स का टारगेट प्राइस 550 रुपये रखा है, जबकि इस समय ये शेयर 433 रु के आस पास है। यानी आपको मौजूदा भाव से करीब करीब 27 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
अशोक लीलैंड का टारगेट प्राइस
अशोक लीलैंड का टारगेट प्राइस 140 रुपये है, जबकि इस समय कंपनी का शेयर 115 रु के आस पास है। यानी ये शेयर करीब 22 फीसदी रिटर्न दे सकता है। अशोक लीलैंड की मार्केट कैपिटल इस समय 33,787.92 करोड़ रु है, जबकि टाटा मोटर्स की मार्केट कैपिटल 1,43,751.46 करोड़ रु के करीब है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कहा है कि ई-व्हीकल सेगमेंट में टाटा मोटर्स की बाजार हिस्सेदारी 82 फीसदी की है। इसकी ई-व्हीकल सेल्स 2021-22 में 15000 यूनिट्स रह सकती है।
10 नये मॉडल
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कहा है कि टाटा मोटर्स भारत में 2025 तक 10 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। ब्रोकरेज फर्म ने दावा किया है आगे बढ़ते हमारा मानना है कि यूरोप में इसके उत्पादन आधार को देखते हुए चल रहे भू-राजनीतिक संकटों के कारण जेएलआर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए रूसी तेल और गैस संसाधनों पर काफी हद तक निर्भर है। मगर इसका मानना है कि लॉन्ग टर्म में कंपनी को अपनी हेल्दी प्रोफिटेबिलिटी से फायदा होगा।
अशोक लीलैंड
ब्रोकरेज ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि "अशोक लीलैंड (एएलएल) घरेलू स्तर पर एक शुद्ध सीवी (कमर्शियल व्हीकल) निर्माता है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2020-21 में 16.3% है। कंपनी एम एंड एचसीवी ट्रकों और बसों के साथ-साथ एलसीवी गुड्स सेगमेंट में मौजूद है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि सीवी स्पेस में चल रही चक्रीय रिकवरी को देखते हुए, हम इस स्टॉक पर सकारात्मक बने हुए हैं और 'बाय' रेटिंग प्रदान करते हैं।
शेयरों का उच्चतम स्तर
अशोक लीलैंड का पिछले 52 हफ्तों उच्चतम स्तर 153.40 रु और निचला स्तर 93.20 रु रहा है, जबकि टाटा मोटर्स के शेयर का इसी अवधि का उच्चतम स्तर 536.50 रु और निचला स्तर 268.50 रु रहा है। टाटा मोटर्स की कुल घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर फरवरी में 73,875 इकाई रही थी। कंपनी ने फरवरी 2021 में 58,366 इकाइयाँ बेची थीं। हिंदुजा की प्रमुख फर्म अशोक लीलैंड ने फरवरी में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 14,657 इकाइयों की सूचना दी थी। अशोक लीलैंड ने एक बयान में कहा था कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 13,703 यूनिट्स की बिक्री की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications