
SBI : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का शेयर दिसंबर 2022 के महीने में लगभग 629.55 रु के अपने लाइफ टाइम हाई पर पहुंचने पर यह शेयर बेस बिल्डिंग मोड में हैं। आज यानी शुक्रवार 24 मार्च 2023 को एसबीआई का शेयर बीएसई पर 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 505.60 रु के स्तर पर बंद हुआ। घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, एसबीआई का फंडामेंटल्स मजबूत है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, एसबीआई के शेयर अपने बिल्डिंग मोड से शीघ्र ही बाहर आ सकता है और अपने नई हाई पर पहुंच सकता है।

725 रु का मिला टारगेट
घरेलू ब्रोकरेज ने एसबीआई के शेयर को बाय रेटिंग दी हैं। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के शेयर को 725 रु तक खरीदा जा सकता है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई निवेशक है। जो 505.60 रु के मौजूदा स्तर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर को खरीदता है, तो फिर उसको 40 प्रतिशत से भी अधिक का रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

मजबूत लोन ग्रोथ के वजह से एसबीआई का परफॉर्मेंस बेहतर रह सकता है
एसबीआई के शेयर पर ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल बुलिश है। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि मजबूत लोन ग्रोथ के वजह से एसबीआई का परफॉर्मेंस बेहतर रह सकता है। इसके साथ ही मार्जिन एक्सपैंशन और लोअर प्रोविजंस के वजह से भी एसबीआई का परफॉर्मेस बेहतर रह सकता है।
एसबीआई के कस्टमर मौजूदा वक्त में करीब 45 करोड़ से अधिक है
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, एसबीआई बैंक के ट्रेजरी परफॉर्मेंस में सुधार केटी कंट्रोल्ड ओपेक्स के वजह से कोर पीपीओपी में भी काफी मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है। अगर हम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 52 हफ्ते के लो स्तर की बात करते है, तो फिर यह 430.80 है। वही, अगर हम पिछले 1 साल की बात करते है, तो फिर इस कंपनी का शेयर अभी तक करीब 3.11 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। वही, अगर हम एसबीआई के कस्टमर बेस की बात करते है, तो फिर यह मौजूदा वक्त में करीब 45 करोड़ से अधिक है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications