Reliance : अरबपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में जून तिमाही के नतीजे से पहले आज यानी शुक्रवार के कारोबार में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई।
आज यानी शुक्रवार 21 जुलाई 2023 को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर बीएसई पर 3.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,539.40 के स्तर पर ट्रेड कर रहा हैं।

रिलायंस के फाइंनेशियल सर्विस बिजनेस के अलग होने के बाद शेयर का सेंसेक्स का भार करीब 11.70 फीसदी हो गया है, जो पहले 12.77 फीसदी था। वही, निफ्टी की बात करें तो फिर निफ्टी पर आरआईएल का वेटेज 10.92 फीसदी से गिरकर 10.03 फीसदी हो गया है।
जेएम फाइनेंशियल की तरफ से तेल से दूरसंचार प्रमुख के लिए प्रोफिट का आंकड़ा 15 हजार 764.90 करोड़ रु आंका है, यह आकंड़ा वार्षिक आधार पर 12.2 फीसदी कम है। इसकी सेल सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत कम होकर 2,13,471 करोड़ रु रही।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, वहीं कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का यह मानना हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा वार्षिक आधार पर 14 प्रतिशत गिरकर 15 हजार 417.70 करोड़ रु रह जाएगा, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 17 हजार 955 करोड़ रुपये था।
इस ब्रोकरेज को रिलायंस जियो के लिए उम्मीद है कि मार्च तिमाही में 90 लाख की कुल शुद्ध वृद्धि और एआरपीयू में 179 रु से मामूली इजाफे के वजह से एबिटा वार्षिक आधार पर 15 फीसदी ( 3 फीसदी तिमाही आधार पर ) बढ़ जाएगा। कोटक खुदरा क्षेत्र के लिए स्टोर उपस्थिति में इजाफे पर एबिटा को 16 फीसदी ( 3 फीसदी तिमाही आधार पर ) सालाना बढ़ने का अनुमान लगाया है।
कोटक की तरफ से कहा गया है कि ओ 2 सी के मामले में, ऑटो ईंधन की ज्यादा रिकवरी के वजह से क्रमिक रूप से एबिटा में 8 फीसदी की गिरावट आने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications