नई दिल्ली, जून 16। स्टॉक स्प्लिट तब होता है जब कोई कंपनी स्टॉक की लिक्विडिटी बढ़ाने के प्रयास में आउटस्टैंडिंग (बकाया) शेयरों की संख्या बढ़ाती है। स्टॉक स्प्लिट से शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन कुल मार्केट कैपिटल कंपनी की वही रहती है क्योंकि प्रत्येक शेयर की कीमत भी विभाजित हो जाती है। एक स्मॉल कैप कंपनी, नवकार अर्बनस्ट्रक्चर लिमिटेड, ने अब स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। ऐसे में इस कंपनी के शेयरधारकों को इस पर कड़ी निगरानी रखना जरूरी है।
नवकार अर्बनस्ट्रक्चर लिमिटेड
कंपनी के बोर्ड ऑफ मेंबर ने में कहा मौजूदा 1 (एक) इक्विटी शेयर की फेस वैल्यू अभी 10 रु है। इन शेयरों को स्प्लिट किया जाएगा। हर शेयर 5 (पांच) इक्विटी शेयरों में पूरी तरह से स्प्लिट होगा। इससे 1 शेयर के 5 शेयर बन जाएंगे और उनकी फेस वैल्यू 10 रु से 2 रु प्रति शेयर रह जाएगी।
कब होंगे शेयर विभाजित
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, स्टॉक स्प्लिट 10 रुपये के फेस वैल्यू से 10:2 के अनुपात में 2 रुपये तक होने की उम्मीद है। शेयर विभाजित की तिथि 23 जून है। नवकार अर्बनस्ट्रक्चर लिमिटेड भवन निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने के कारोबार में लगी हुई है। यह इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़ी निर्माण परियोजनाओं के लिए तैयार मिक्स कंक्रीट की सप्लाई करती है जिसमें बांध, नहरें, कमर्शियल हाउसिंग और औद्योगिक संरचनाएं शामिल हो सकती हैं।
कितनी है मार्केट कैपिटल
आज कंपनी का शेयर 4.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 62.35 रु पर बंद हुआ। इस स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 136.20 करोड़ रु है। आपको बता दें कि जब कोई कंपनी स्टॉक स्प्लिट करती है तो उसके शेयर की फेस वैल्यू के साथ साथ उसकी मार्केट कीमत भी विभाजित होती है। जैसे कि यदि 23 जून को नवकार अर्बनस्ट्रक्चर लिमिटेड का शेयर 65 रु के स्तर पर हो तो इसके शेयर की कीमत 5 शेयरों के अनुपात में स्प्लिट होने से 13 रु रह जाएगी। यानी 13-13 रु के 5 शेयर हो जाएंगे।
1 साल का रिटर्न
बीते एक साल में नवकार अर्बनस्ट्रक्चर का शेयर 15.70 रु से 62.35 रु पर पहुंचा है। आज ये इसी स्तर पर बंद हुआ। यानी इसने 1 साल में 297.13 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न के आधार पर निवेशकों के 1 लाख रु 3.97 लाख रु से भी अधिक बन गए हैं। बात करें इसके 6 महीने के रिटर्न की तो यह इस अवधि में 41.84 फीसदी रिटर्न दे चुका है। मगर बीते एक महीने में यह करीब 27.6 फीसदी फिसला है।
5 साल का रिटर्न
बीते 5 साल में नवकार अर्बनस्ट्रक्चर का शेयर 19.95 रु से 62.35 रु पर पहुंचा है। यानी इसने 5 साल में 212.53 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न के आधार पर निवेशकों के 1 लाख रु 3.12 लाख रु से भी अधिक बन गए हैं। बात करें इसके 2022 में अब तक के रिटर्न की तो यह इस अवधि में 39.49 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं 3 जनवरी 2007 से मार्केट में आने के बाद से इसका अब तक का रिटर्न रहा है 1199 फीसदी। इतने रिटर्न का मतलब है कि यह निवेशकों का पैसा 13 गुना कर चुका है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 67.70 रु रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications