Multibagger Stock : Petrochemical कंपनी अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी के शेयरो ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अग्रवाल इडस्ट्रियल कार्पोरेशन में निवेश करने वाले निवेशक ढ़ाई साल में बेहद अमीर हुए हैं। कंपनी के स्टॉक ने पिछले ढाई साल में ही 49 रुपये से 600 रुपये तक का सफर तय किया है। अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के स्टॉक ने पिछले ढाई सालो में अपने निवेशकों को 1100 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

आशीष कचौलिया की है हिस्सेदारी
भारत के जाने माने और दिग्गज इनवेस्टर आशीष कचौलिया की अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन में बड़ा निवेश है। उन्होनें कंपनी में
एक बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के शेयर आज 621.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे।
1 लाख रुपए हो गए 12 लाख
अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के शेयर ने बेशक निवेशकों को मल्टिबैगर रिटर्न दिया है। 3 अप्रैल 2020 को कंपनी के शेयर की कीमत बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 48.45 रुपये के आस पास थी। आज यानी की 18 नवंबर 2022 को बीएसई में कंपनी के स्टॉक की कीमत 621.25 रुपये के आस पास ट्रेड कर रही थी। अगर किसी निवेशक ने 3 अप्रैल 2020 को अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन में एक लाख रुपएका निवेश किया है तो आज उसके निवेश की कीमत 12.82 लाख रुपए हैं। स्टॉक ने निवेशकों को 1100 गुना रिटर्न दिया है।

एक साल में भी निवेशकों को मिला है बेहतर रिटर्न
एक साल में अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के स्टॉक की कीमत 64 प्रतिशत से अधिक उछले हैं। अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के स्टॉक ने पिछले एक साल में 64 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के शेयर 18 नवंबर 2021 को 377.35 रुपये के थे। आज यानी की 18 नवंबर 2022 को यह 621.25 रुपये के स्तर पर हैं।
2022 में दिया है बेहतर रिटर्न
अगर बात साल 2022 की करें तो कंपनी के स्टॉक ने अब तक अपने निवेशकों को 54 प्रतिशत के करीब रिटर्न दिया है। अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के स्टॉक का 52 हफ्ते का हाई लेवल 745.70 रुपये तो वहीं लो लेवल 354.50 का है।
आशीष कचौलिया के पास हैं 3.72 लाख शेयर
भारत के दिग्गज इनवेस्टर आशीष कचौलिया ने कंपनी में इनवेस्टमेंट किया है। आशिष के पास अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन (Agarwal Industrial Corporation) के 372128 शेयर है। इस हिसाब से आशिष के पास कंपनी की 2.49 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

सितंबर तिमाही में बढ़ी थी कंपनी की कमाई
सितंबर 2022 तिमाही में अग्रवाल इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन का नेट प्रॉफिट बढ़ा था। कंपनी की कमाई में 178 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी। इस बढ़ोत्तरी के बाद कंपनी का फायदा 7.18 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी ने 2.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी। कंपनी लागातार कमाई कर रही है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications