नई दिल्ली, अप्रैल 24। शेयर बाजार में अस्थिरता बहुत ज्यादा रहती है। यानी कब शेयर बाजार ऊपर चढ़ेगा या नीचे गिरेगा कोई नहीं जानता। कुछ चीजों से अनुमान तो लगाया जा सकता है, मगर गारंटी कोई नहीं दे सकता। इसी तरह कंपनियों के शेयरों का भी हिसाब है। ब्रोकिंग फर्म या जानकार एक अनुमान तो देते हैं मगर कोई भी किसी शेयर को लेकर पूरे यकीन से ये नहीं बता सकता कि कब वो ऊपर जाएगा और निवेशकों को कमाई कराएगा। मगर हां कुछ शेयर ऐसे होते हैं, जो तगड़ा रिटर्न देने के बाद भी आगे और ऊपर चढ़ने की क्षमता रखते हैं। यानी निवेशकों को उनसे फ्यूचर में फायदा मिल सकता है। यहां हम आपको ऐसे शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों को 1 लाख रु पर बीते एक साल में 13 लाख रु तक का मुनाफा दिया है।
तानला सॉल्यूशंस
तानला सॉल्यूशंस के शेयरों ने निवेशकों की सबसे अधिक कमाई कराई है। ये शेयर एक साल में करीब 1300 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 1 साल पहले ये 63 रु के आस-पास था, जबकि इसका मौजूदा रेट 890 रु है। इस तरह शेयर ने लगभग 1300 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने 1 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि इस समय 14 लाख रु हो गयी होगी। इसका मतलब है कि इस शेयर से किसी निवेशक को सीधे-सीधे 13 लाख रु का फायदा हुआ है।
अडानी गैस
अडानी ग्रुप की कंपनियों ने पिछले 1 साल में काफी तरक्की की है। इस ग्रुप की कंपनियों में से एक है अडानी गैस। इस कंपनी का शेयर बीते एक साल में 98 रु से 1154 रु पर पहुंचा है। यानी निवेशकों को शेयर से करीब 1076 फीसदी रिटर्न मिला है। अगर किसी ने 1 लाख रु लगाए होंगे तो उसकी निवेश राशि इस समय 11 लाख रु हो गयी होगी। यानी सीधे-सीधे 10 लाख रु का फायदा।
इंटेलेक्ट डिजाइन
इंटेलेक्ट डिजाइन के शेयरों ने निवेशकों को काफी कमाई कराई है। ये शेयर एक साल में करीब 800 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 1 साल पहले ये 79 रु के आस-पास था, जबकि इसका मौजूदा रेट 716 रु है। इस तरह शेयर ने लगभग अगर किसी ने 1 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि इस समय 9 लाख रु हो गयी होगी। इसका मतलब है कि इस शेयर से किसी निवेशक को सीधे-सीधे 8 लाख रु का फायदा हुआ है।
सीजी पावर
सीजी पावर भी निवेशकों को तगड़ा रिटर्न देने के मामले में आगे रही है। इस कंपनी का शेयर बीते एक साल में 7.6 रु से 68 रु पर है। यानी निवेशकों को शेयर से करीब 782 फीसदी रिटर्न मिला है। अगर किसी ने 1 लाख रु लगाए होंगे तो उसकी निवेश राशि इस समय 8.82 लाख रु हो गयी होगी। यानी सीधे-सीधे 7.8 लाख रु का फायदा।
अडानी एंटरप्राइजेज
अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों ने निवेशकों को बढ़िया रिटर्न दिया। ये शेयर एक साल में करीब 735 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 1 साल पहले ये 137 रु के आस-पास था, जबकि इसका मौजूदा रेट 1154 रु है। इस तरह शेयर ने लगभग 735 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने 1 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि इस समय 8.35 लाख रु हो गयी होगी। इसका मतलब है कि इस शेयर से किसी निवेशक को सीधे तौर पर 7.35 लाख रु का फायदा हुआ है।
More From GoodReturns

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
