नयी दिल्ली। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 849.74 अंक या 1.70 प्रतिशत गिरकर 49,008.5 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 236.7 अंक या 1.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,507.3 के स्तर पर बंद हुआ। बीते हफ्ते में मीडिया, ऑटो और ऊर्जा शेयरों में जम कर बिकवाली हुई। हालांकि फार्मा शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा दिया। फार्मा इंडेक्स में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 प्रतिशत की कमी। मगर कुछ ऐसे शेयर रहे जिन्होंने निवेशकों को सिर्फ 5 दिन में ही मालामाल कर दिया। हम यहां आपको 5 ऐसे शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने बीते हफ्ते में 91 फीसदी से अधिक मुनाफा कराया।
सरस्वती कमर्शियल
सरस्वती कमर्शियल ने पिछले कारोबारी सप्ताह में निवेशकों पर जम कर पैसों की बारिश की। इसका शेयर सप्ताह के दौरान 955 रु से 1830.30 रु पर पहुंचा। निवेशकों को इस शेयर से 91.65 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 183.20 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 1830.30 रु पर बंद हुआ। बताते चलें कि ये एक काफी छोटी कंपनी है। ऐसी कंपनियों के शेयरों में अस्थिरता की संभावना अधिक रहती है। ऐसी कंपनियों के शेयरों में निवेश से पहले इस बात का ध्यान रखें।
कितना हुआ मुनाफा
यदि किसी निवेशक के पास सरस्वती कमर्शियल के 2 लाख रु के शेयर हों तो उसे पिछले हफ्ते के सिर्फ 5 दिनों में ही 1.82 लाख रु का मुनाफा हुआ होगा। तगड़ा रिटर्न देने वाले बाकी शेयरों की डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें।
सिटी पल्स
सिटी पल्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 8 रु से 13 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर ने 62.50 फीसदी का रिटर्न दिया। बता दें कि सिटी पल्स की मार्केट कैप 4.31 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 8.06 फीसदी की तेजी के साथ 13 रु पर बंद हुआ।
वरीमान ग्लोबल
वरीमान ग्लोबल भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 40.30 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 16.75 रु से 23.50 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 40.30 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 39.24 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 13.07 फीसदी की मजबूती के साथ 23.44 रु पर बंद हुआ।
डीआरसी सिस्टम
डीआरसी सिस्टम ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को मालामाल कर दिया। इस कंपनी का शेयर 172.35 रु से 241.20 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 39.95 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 93.23 करोड़ रु है। 5 दिन में 39.95 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 241.20 रु पर बंद हुआ।
प्रिवी स्पेशियलिटी
प्रिवी स्पेशियलिटी की मार्केट कैप इस समय 3,507.64 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह के 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 34.45 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 646.05 रु से 868.60 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 897.95 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Nuclear Stocks में निवेश का सही समय? बदल सकती है इन 5 Stocks की किस्मत!

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications