नई दिल्ली, जुलाई 11। बीते कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में थोड़ी गिरावट आई। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 98.48 अंक गिर कर 52,386.19 पर और एनएसई का निफ्टी 50 32.40 अंक गिर कर 15,689.80 पर बंद हुआ। जिन सेक्टरों में खरीदारी हुई, उनमें मेटल, रियल्टी, टेलीकॉम और कुछ चुनिंदा बैंकों के साथ कैपिटल गुड्स शामिल हैं। वहीं ऑटो, आईटी और ऑयल एंड गैस के साथ चुनिंदा फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। इसके अलावा बीएसई मिडकैप में 1.37 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.2 फीसदी की मजबूती आई। शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को सिर्फ 5 ही दिन में 63 फीसदी से अधिक तक मुनाफा कराया।
एपीएम फिनवेस्ट
एपीएम फिनवेस्ट एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 106.54 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 63.25 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 30.20 रु से 49.30 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 49.30 रु पर बंद हुआ। 63.25 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.63 लाख रु से अधिक हो गए। शेयर बाजार में निवेश करते समय जोखिम का ध्यान जरूर रखें।
बजाज स्टील
बजाज स्टील ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 929.40 रु से 1431.55 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 54.03 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 744.41 करोड़ रु है। 5 दिन में करीब 54.03 फीसदी रिटर्न एफडी सहित बाकी निवेश ऑप्शनों के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर माध्यम है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी उछाल के साथ 1431.55 रु पर बंद हुआ।
जीईई लिमिटेड
जीईई लिमिटेड का शेयर भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 53.38 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 62.10 रु से 95.25 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 53.38 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 225.04 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 की मजबूती के साथ 95.25 रु पर बंद हुआ।
आरएसीएल गियरटेक
आरएसीएल गियरटेक ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। इसका शेयर 348.95 रु से 518.85 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 48.69 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 559.40 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 518.85 रु पर बंद हुआ।
एएनजी लाइफसाइंसेज
एएनजी लाइफसाइंसेज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 108.90 रु से 159.65 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.60 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 82.75 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 159.65 रु पर बंद हुआ। इसके अलावा शुक्रवार के कारोबार में टाटा मोटर्स का शेयर 3.39 फीसदी की गिरावट के साथ 306.30 रु पर बंद हुआ। एक साल पहले ये शेयर 105.45 रु के स्तर पर था। यानी इस शेयर से निवेशकों को एक साल में 190.46 फीसदी रिटर्न मिला है। अगर किसी ने एक साल पहले टाटा मोटर्स के 2 लाख रु के शेयर लिए होते तो उसकी निवेश राशि आज के समय में 5.70 लाख रु हो गयी होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
