नई दिल्ली, मई 16। 14 मई को समाप्त हुआ कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। इस सप्ताह सिर्फ 4 दिन कारोबार हुआ। एक दिन ईद के कारण शेयर बाजारों में कारोबार नहीं हुआ। इन 4 दिनों में कई कारणों से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। इनमें कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अमेरिका में बढ़ी मुद्रास्फीति और अमेरिका में ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी का डर शामिल है। इससे हुआ ये कि लगातार दो सप्ताह आई तेजी का दौर थम गया। बीएसई सेंसेक्स 473.92 अंक की गिरावट के साथ 48,732.55 पर बंद हुआ और निफ्टी 50 पिछले दो लगातार हफ्तों में लगभग 3 प्रतिशत की वृद्धि के बाद 145.35 अंक गिरकर 14,677.80 पर बंद हुआ। मगर इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने इन्हीं 4 दिनों में 65 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों के नाम।
श्रीराम ईपीसी
श्रीराम ईपीसी एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 656.75 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 4 कारोबारी सत्र में ये शेयर 65.28 फीसदी उछला। ये शेयर 4 दिन में 4.09 रु से 6.76 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 6.76 रु पर बंद हुआ। 65.28 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 3 लाख रु 4.36 लाख रु हो गए होंगे। यानी निवेशकों ने अच्छा मुनाफा कमाया।
आदित्य कंज्यूमर
आदित्य कंज्यूमर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 27.80 रु से 44.30 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 59.35 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 64.83 करोड़ रु है। 4 दिन में 59.35 फीसदी रिटर्न काफी शानदार है। इतना रिटर्न आपको एफडी से कमाने में कई साल लग जाएंगे। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 44.30 रु पर बंद हुआ।
किर्लोस्कर इलेक्ट्रिक
किर्लोस्कर इलेक्ट्रिक भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 45.62 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 14.27 रु से 20.78 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 45.62 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 138.01 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 20 फीसदी की मजबूती के साथ 20.78 रु पर बंद हुआ।
गैमन इंफ्रा
गैमन इंफ्रा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 0.69 रु से 1 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 44.93 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 94.18 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 19.05 फीसदी की मजबूती के साथ 1.00 रु पर बंद हुआ।
श्याम सेंचुरी
श्याम सेंचुरी ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 5.88 रु से 8.37 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 42.35 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 185.96 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की कमजोरी के साथ 8.37 रु पर बंद हुआ। शेयर बाजार में कोई शेयर जितना तेजी से ऊपर जा सकता है उतनी तेजी से नीचे भी आ सकता है। निवेश से पहले इसका ध्यान रखें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
