नई दिल्ली, अगस्त 1। बीते कारोबारी हफ्ते में भारतीय बाजार लगातार दूसरे सप्ताह दबाव में रहा। बीते कारोबारी हफ्ते में भी शेयर बाजार में गिरावट आई। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 388.96 अंक (-0.73 फीसदी) गिर कर 52,586.84 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 93.05 अंक (-0.58 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,763 के स्तर पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा की गयी लगातार बिकवाली से बाजार में गिरावट आई। हालांकि बीएसई मिडकैपमें 0.29 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक में 1.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई। ऑटो, बैंक, एनर्जी, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों पर पिछले हफ्ते दबाव बना रहा। वहीं आईटी और मेटल सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने सिर्फ 5 दिन में निवेशकों को करीब 70 फीसदी तक रिटर्न दिया।
गोल्डन तोबैको
गोल्डन तोबैको काफी छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 145.01 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 69.79 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 48.5 रु से 82.35 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 82.35 रु पर बंद हुआ। 69.79 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.70 लाख रु हो गए। मगर शेयर बाजार में निवेश करते समय जोखिम का ध्यान जरूर रखें। यहां जितना मुनाफा है उतना ही खतरा भी है।
श्री केपीआर इंडस्ट्रीज
श्री केपीआर इंडस्ट्रीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 17.75 रु से 26.90 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 51.55 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 53.99 करोड़ रु है। 5 दिन में करीब 51.55 फीसदी रिटर्न एफडी सहित बाकी निवेश ऑप्शनों के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4 फीसदी से अधिक उछाल के साथ 26.80 रु पर बंद हुआ।
ओमकार स्पेशियलिटी
ओमकार स्पेशियलिटी का शेयर भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 46.49 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 12.52 रु से 18.34 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.49 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 37.74 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 की मजबूती के साथ 18.34 रु पर बंद हुआ।
पीबीएम पॉलीटेक्स
पीबीएम पॉलीटेक्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। इसका शेयर 103.50 रु से 146.80 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 41.84 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 100.02 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 145.40 रु पर बंद हुआ।
अमाइंस और प्लास्टिसाइज़र्स
अमाइंस और प्लास्टिसाइज़र्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 108.00 रु से 152.15 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 40.88 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 837.13 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 7 फीसदी की गिरावट के साथ 152.15 रु पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications