नई दिल्ली, मई 17। शेयर बाजार में निवेश के लिए किसी भी निवेशक के पास अच्छी खासी जानकारी होनी चाहिए। अगर आपके पास जानकारी नहीं है, तो फिर ब्रोकिंग फर्म या शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स की जानकारी का फायदा उठाया जा सकता है। ब्रोकिंग फर्म समय-समय पर उन शेयरों की जानकारी देते हैं, जो कुछ ही दिनों में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। कुछ शेयरों के बीते रिटर्न पर भी नजर डालना जरूरी है। यहां हम आपको ऐसे ही 5 शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने बीते सिर्फ 1 महीने में 130 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।
डिलिजेंट मीडिया
डिलिजेंट मीडिया काफी छोटी कंपनी है। इसकी कंपनी की मार्केट कैप इस समय 18.95 करोड़ रु है। पिछले एक महीने में इस शेयर ने 130 फीसदी का रिटर्न दिया है। ये शेयर एक महीने में 0.70 रु से 1.61 रु पर पहुंचा। आज भी कंपनी के शेयर में 4.5 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। 130 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 2.30 लाख रु हो गए होंगे। निवेशकों का पैसा इस शेयर ने दोगुना कर दिया है।
रतनइंडिया एंटरप्राइजेज
रतनइंडिया एंटरप्राइजेज ने भी पिछले एक महीने में निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 6.90 रु से 14.92 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 116.23 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप करीब 2,065 करोड़ रु है। एक महीने में 116.23 फीसदी रिटर्न आपको एफडी जैसे ऑप्शन से कभी नहीं मिल सकता।
फार्मेड्स फार्मास्युटिकल्स
फार्मेड्स फार्मास्युटिकल्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले एक महीने में 109.77 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 14.23 रु से 29.85 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 109.77 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 30.78 करोड़ रु है। इस शेयर ने भी 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। 100 फीसदी या इससे अधिक रिटर्न का मतलब है पैसा डबल।
ईकेआई एनर्जी
ईकेआई एनर्जी ने भी एक महीने में निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 196.90 रु से 411.60 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 109.04 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 282.93 करोड़ रु है। बताते चलें कि शेयर बाजार में जितनी तेजी से मुनाफा मिलता है उतनी ही अधिक तेजी से नुकसान हो सकता है।
डॉल्फिन मेडिकल
डॉल्फिन मेडिकल ने भी पिछले एक महीने में निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 1.70 रु से 3.51 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 106.47 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 5.30 करोड़ रु है। शेयर बाजार में निवेश शुरू करने के लिए आपको डीमैट खाते की जरूरत होगी। डीमैट खाता खुलवाने के लिए आपको ब्रोकिंग फर्म से संपर्क करना होगा। शेयरों में एसआईपी की फैसिलिटी आपको शेयर ब्रोकर मुहैया कराएंगे। ये ब्रोकर ही आपका डीमैट खाता खुलवा सकते हैं। डीमैट खाते के बाद आप मोबाइल ऐप की मदद से शेयरों में निवेश कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि आपका डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट आपके बैंक खाते से लिंक होने चाहिए।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications