नई दिल्ली, मई 23। बीता कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद शानदार रहा। दोनों प्रमुख सूचकांक बेंचमार्क इंडेक्स 21 मई को समाप्त सप्ताह में 3 प्रतिशत से अधिक ऊपर चढ़े। पॉजिटिव वैश्विक संकेतों के साथ कोरोना के मामलों में गिरावट और मार्च तिमाही के लिए कंपनियों के बढ़िया कॉर्पोरेट आंकड़ों से शेयर बाजार को सहारा मिला। बीएसई सेंसेक्स 1807.93 अंक या 3.71 प्रतिशत बढ़ कर 50,540.48 पर बंद हुआ और निफ्टी 50 497.50 अंक या 3.39 प्रतिशत बढ़ कर 15,175.30 पर बंद हुआ। इस बीच कई ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने सिर्फ 5 दिन में ही निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। यहां हम आपको 5 ऐसे शेयरों की डिटेल देंगे, जिन्होंने बीते कारोबारी हफ्ते में 58 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया।
टेक्समो पाइप्स
टेक्समो पाइप्स एक काफी छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 137.80 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 58.32 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 29.80 रु से 47.20 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 11 फीसदी की तेजी के साथ 47.2 रु पर बंद हुआ। 58.32 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु करीब 3.17 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है।
जेनिथ एक्सपोर्ट्स
जेनिथ एक्सपोर्ट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 68 रु से 106.05 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 55.96 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 57.23 करोड़ रु है। 5 दिन में 55.96 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और मुनाफे का सौदा है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 106.05 रु पर बंद हुआ।
चार्टर्ड लॉजिस्टिक्स
चार्टर्ड लॉजिस्टिक्स भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 49.10 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 3.34 रु से 4.98 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 49.1 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 49.47 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की मजबूती के साथ 4.98 रु पर बंद हुआ।
ज्ञान लाइफ केयर
ज्ञान लाइफ केयर ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। इसका शेयर 16.13 रु से 23.85 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 47.86 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 11.21 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की गिरावट के साथ 23.85 रु पर बंद हुआ।
सागरसॉफ्ट
सागरसॉफ्ट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 118.05 रु से 173.90 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 47.31 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 96.69 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की मजबूती के साथ 173.90 रु पर बंद हुआ। एक बात का खास ध्यान रखें कि शेयर बाजार में जितने अधिक संभावना मुनाफे की उम्मीद होती है, उतनी ही अधिक नुकसान की संभावना भी रहती है। शेयर बाजार में जोखिम काफी अधिक रहता है। इसलिए पूरी सावधानी के साथ ही यहां निवेश करें।


Click it and Unblock the Notifications