नई दिल्ली, जुलाई 25। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 52,975.8 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 15,856 के स्तर पर आ गया। 23 जुलाई को समाप्त सप्ताह में बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.47 फीसदी गिरकर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट रहा। मगर इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को काफी भारी मुनाफा कराया। इन शेयरों ने निवेशकों को 5 दिन में ही करीब 50 फीसदी तक रिटर्न दिया। अगर किसी निवेशक ने उस कंपनी के 2 लाख रु के शेयर खरीदे हुए हों, तो उसकी निवेश राशि 5 ही दिन में 3 लाख रु हो गयी होगी। जानते हैं बीते हफ्ते 50 फीसदी तक रिटर्न देने वाले शेयरों के नाम।
सिस्केम
सिस्केम एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 26.15 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 49.14 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 8.14 रु से 12.14 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 20 फीसदी की तेजी के साथ 12.14 रु पर बंद हुआ। 49.14 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 2 लाख रु करीब 3 लाख रु हो गए। शेयर बाजार में निवेश करते समय ध्यान रहे कि जितना फायदा आपको मिल सकता है उतना ही नुकसान भी हो सकता है, क्योंकि यहां जोखिम काफी है।
ब्लू चिप टेक्स
ब्लू चिप टेक्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 104.90 रु से 154.35 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 47.14 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 30.41 करोड़ रु है। 5 दिन में करीब 47.14 फीसदी रिटर्न एफडी सहित बाकी निवेश ऑप्शनों के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 20 फीसदी उछाल के साथ 154.35 रु पर बंद हुआ।
रवि कुमार
रवि कुमार का शेयर भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 46.18 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 12.97 रु से 18.96 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.18 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 45.50 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 की मजबूती के साथ 18.96 रु पर बंद हुआ।
अनुपम फिनसर्व
अनुपम फिनसर्व ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया। इसका शेयर 8.70 रु से 12.68 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 45.75 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 13.33 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर लगभग 20 फीसदी की तेजी के साथ 12.68 रु पर बंद हुआ।
ईको रीसाइकलिंग
ईको रीसाइकलिंग ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 81.35 रु से 116 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 42.59 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 223.84 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 2.65 फीसदी की मजबूती के साथ 116 रु पर बंद हुआ। इसके अलावा सेंसेक्स की टॉप 10 में से जिन 6 कंपनियों ने निवेशकों का पैसा डुबाया है, उनके नाम है रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक। इमें से एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप करीब 43,578.18 करोड़ रुपये कम होकर 7,97,422.67 करोड़ रुपये रह गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
