नई दिल्ली, नवंबर 11। भारत में शेयर निवेशकों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। पहले के मुकाबले काफी अधिक संख्या में रिटेल निवेशक शेयर बाजार से जुड़ रहे हैं। यदि आप भी शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो जोखिम का भी ध्यान रखें। बहरहाल जोखिम के अलावा शेयर बाजार में मोटा रिटर्न मिलने की भी संभावना है। कुछ ऐसे शेयर हैं, जो महीने भर में निवेशकों का पैसा कई गुना तक कर सकते हैं। यहां हम आपको 5 ऐसे शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने 1 महीने में 160 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।
नेशनल स्टैंडर्ड
नेशनल स्टैंडर्ड की मार्केट कैप इस समय 3,793.75 करोड़ रु है। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 165.31 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। ये शेयर एक महीने में 5805.45 रु से 15,402.70 रु पर पहुंच गया। आज गुरुवार को कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी की मजबूती के साथ चल रहा है। 165.31 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 2.65 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। ये लिस्ट में नंबर 1 कंपनी है, जिसने एक महीने में सर्वाधिक रिटर्न दिया है।
राधे डेवलपर्स
राधे डेवलपर्स भी उन शेयरों में शामिल है, जिन्होंने पिछले एक महीने में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 79.55 रु से 210.30 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को राधे डेवलपर्स के शेयरों से 164.36 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 529.53 करोड़ रु है। आज भी कंपनी के शेयर में 5 फीसदी की तेजी दिख रही है।
ऑक्टल क्रेडिट
ऑक्टल क्रेडिट के शेयर एक महीने में 163.12 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका शेयर 32.40 रु से एक महीने में 85.25 रु पर पहुंच गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 42.63 करोड़ रु है। इस कंपनी के 52 हफ्तों का शिखर 85.25 रु रहा है। वहीं इस अवधि में निचला स्तर 3.61 रु रहा है।
रीडेक्स प्रोटेक
लिस्ट में अगला नंबर है रीडेक्स प्रोटेक का। इस कंपनी के शेयर बीएसई पर एक महीने में 160.97 फीसदी की छलांग लगाई है। कंपनी का शेयर इस दौरान 8.66 रु से 22.60 रु पर पहुंच गया। आज रीडेक्स प्रोटेक का शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 22.60 रु पर है। इस स्तर पर कंपनी की मार्कट कैपिटल 15.19 करोड़ रु है।
अंकित मेटल
अंकित मेटल का शेयर पिछले एक महीने में 2.61 रु से 6.81 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को 160.92 फीसदी रिटर्न मिला। आज कंपनी का शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 6.81 रु पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 96.10 करोड़ रु है। पिछले 52 हफ्तों कंपनी का शेयर 6.81 रु तक ऊपर चढ़ा और 0.91 रु के निचले स्तर तक गिरा है। इस तरह की और भी कई कंपनियां हैं, जिन्होंने निवेशकों को एक महीने में 150 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। आज शेयर बाजार की बात करें सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। करीब ढाई बजे सेंसेक्स 671 अंक गिर कर 59,681.08 पर है। वहीं निफ्टी 187 अंक गिर कर 17,830.05 पर है।


Click it and Unblock the Notifications