नई दिल्ली, अप्रैल 24। बीता कारोबारी हफ्ता बाजार के लिए नुकसान वाला रहा। इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक के नतीजों के बाद बेंचमार्क सूचकांकों में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के एक तीखे बयान ने अगले महीने की पॉलिसी बैठक में 50 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी का संकेत दिया, जिसने संकट को और बढ़ा दिया। बीते कारोबारी हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 1,142 अंक या 1.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ सप्ताह के अंत में 57,197 पर बंद हुआ और निफ्टी 50 304 अंक या 1.74 प्रतिशत गिर कर 17,172 पर बंद हुआ। लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 3.6 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों के पैसे को दोगुने से अधिक कर दिया है।
धनलक्ष्मी फैब्रिक्स
धनलक्ष्मी फैब्रिक्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 52.65 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 106.91 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 29.65 रु से 61.35 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की मजबूती के साथ 61.35 रु पर बंद हुआ। 106.91 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 2.07 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
प्रेरणा इंफ्राबिल्ड
प्रेरणा इंफ्राबिल्ड ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 31.90 रु से 48.80 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 52.98 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 58.77 करोड़ रु है। 5 दिन में 52.98 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 12.57 फीसदी की तेजी के साथ 48.80 रु पर बंद हुआ।
सनफ्लैग आयरन
सनफ्लैग आयरन भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 52.08 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 84.30 रु से 128.10 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 52.08 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 2,310.41 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 2.81 फीसदी की मजबूती के साथ 128.20 रु पर बंद हुआ।
बंसल रूफिंग प्रोडक्ट्स
बंसल रूफिंग प्रोडक्ट्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 60.75 रु से 90.05 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 48.23 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 117.53 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 7.86 फीसदी की गिरावट के साथ 89.15 रु पर बंद हुआ।
जिम लैबोरेट्रीज
जिम लैबोरेट्रीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 161.10 रु से 236.50 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.80 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 384.12 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 15.20 फीसदी की तेजी के साथ 236.50 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications