नयी दिल्ली। बीता कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। जहां सेंसेक्स 933.84 अंक या 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 49,858.24 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी भी 286.95 अंक या 1.91 फीसदी लुढ़क कर 14744 तक फिसल गया। बीते हफ्ते बैंकिंग और फाइनेंशियल, ऑटो, कंज्यूमर गुड्स, हेल्थकेयर और आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली हुई और इसी के चलते शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक (सेंसेक्स और निफ्टी) नीचे फिसले। हालांकि शुक्रवार को शेयर बाजार ने थोड़ी वापसी की। शुक्रवार को सेंसेक्स 641 अंक और निफ्टी 186 अंक ऊपर चढ़ा। इस दौरान 5 ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को 90 फीसदी तक रिटर्न दिया। सिर्फ 5 दिन निवेशकों को इन शेयरों से 90 फीसदी तक मुनाफा हुआ। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
ओडिसी टेक्नोलॉजीज
ओडिसी टेक्नोलॉजीज ने पिछले कारोबारी सप्ताह में निवेशकों पर जम कर पैसों की बारिश की। इसका शेयर सप्ताह के दौरान 23 रु से 43.70 रु पर पहुंचा। निवेशकों को इस शेयर से 90 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 68.81 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ 43.70 रु पर बंद हुआ। बताते चलें कि ये एक छोटी कंपनी है। छोटी कंपनियों के शेयरों में अस्थिरता की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए ऐसी कंपनियों के शेयरों में निवेश से पहले इस बात का ध्यान रखें।
2 लाख रु पर 1.80 लाख रु का मुनाफा
यदि किसी निवेशक के पास इस ओडिसी टेक्नोलॉजीज के 2 लाख रु के शेयर हों तो उसे पिछले हफ्ते सिर्फ 5 दिन में 1.80 लाख रु का मुनाफा हुआ होगा। आगे जानिए तगड़ा रिटर्न देने वाले बाकी शेयरों की डिटेल।
रिद्धी स्टील
रिद्धी स्टील ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 13 रु से 19.25 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर ने 48.08 फीसदी का रिटर्न दिया। बता दें कि रिद्धी स्टील की मार्केट कैप 15.96 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 18.83 फीसदी की तेजी के साथ 1925 रु पर बंद हुआ।
हिंदुस्तान नेशनल ग्लास
हिंदुस्तान नेशनल ग्लास भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 41.76 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 27.30 रु से 38.70 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 41.76 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 350.60 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 2.5 फीसदी की मजबूती के साथ 39.15 रु पर बंद हुआ।
इमामी पेपर मिल्स
इमामी पेपर मिल्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को मालामाल कर दिया। इस कंपनी का शेयर 97.90 रु से 138.30 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 41.27 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 836.70 करोड़ रु है। 5 दिन में 41.27 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 138.30 रु पर बंद हुआ।
प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशन
प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशन एक छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 43.18 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह के 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 39.49 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 21.40 रु से 29.85 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 29.85 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
