नई दिल्ली, फरवरी 23। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव की वजह दुनिया भर के शेयर बाजार ढह गए हैं। भारत में सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार गिरावट जारी है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण की आशंका गहरा गयी है, जिसका वैश्विक शेयरों पर निगेटिव असर पड़ना तय है। आज सुबह भारतीय शेयर बाजार में तेजी थी, मगर आखिर तक ये तेजी बरकरार न रख सका। अंत में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इस साल में अब तक सेंसेक्स 3.30 फीसदी फिसल चुका है। हालांकि एक साल में यह करीब 14 मजबूत हुआ है। पर इसी अवधि मे 5 रु से कम की कीमत वाले कुछ शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को भारी रिटर्न दिया। इन शेयरों ने निवेशकों को साल भर में करोड़पति तक बना दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर एक साल में 14468.57 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसने 1 साल में 1 लाख रु को 1.44 करोड़ रु से अधिक बना दिया है। ये शेयर एक साल पहले केवल 1.75 रु पर था, जबकि आज ये 254.95 रु पर बंद हुआ। 2022 में अब तक इसका रिटर्न 474.21 फीसदी रहा है। 6 महीनों में इसने करीब 72743 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका 1 महीने का रिटर्न 177.72 फीसदी रहा है।
प्रोसीड इंडिया
प्रोसीड इंडिया का शेयर एक साल में 17000 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है। इसने 1 साल में 1 लाख रु को 1.70 करोड़ रु से अधिक बना दिया है। ये शेयर एक साल पहले केवल 0.40 रु पर था, जबकि आज ये 75 रु से अधिक पर बंद हुआ। मगर इस शेयर का 6 महीनों, 2022 में अब तक और 1 महीने का रिटर्न निगेटिव रहा है।
डिगजैम
डिगजैम का शेयर एक साल में 3814 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसने 1 साल में 1 लाख रु को 38 लाख रु से अधिक बना दिया है। ये शेयर एक साल पहले केवल 3.85 रु पर था, जबकि आज ये 158.20 रु पर बंद हुआ। 2022 में अब तक इसका रिटर्न निगेटिव रहा है। मगर 6 महीनों में इसने 817.20 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका 1 महीने का रिटर्न भी निगेटिव 48 फीसदी रहा है।
सेजल ग्लास
सेजल ग्लास का शेयर एक साल में 3158 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसने 1 साल में 1 लाख रु को 31 लाख रु से अधिक बना दिया है। ये शेयर एक साल पहले केवल 4.25 रु पर था, जबकि आज ये 145.40 रु पर बंद हुआ। 2022 में अब तक इसका रिटर्न 470.20 फीसदी रहा है। 2 महीनों में इसने करीब 965 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका 1 महीने का रिटर्न 177 फीसदी रहा है।
एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स
एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर एक साल में 2800 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है। इसने 1 साल में 1 लाख रु को 28 लाख रु से अधिक बना दिया है। ये शेयर एक साल पहले केवल 0.65 रु पर था, जबकि आज ये 19 रु पर बंद हुआ। 2 महीनों में इसने करीब 27.6 फीसदी का रिटर्न दिया है। मगर बीते एक महीने में इसका 1 महीने का रिटर्न निगेटिव 32.44 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
