नई दिल्ली, अप्रैल 5। शेयर बाजार में शेयर खरीदने और बेचने के लिए आपको एक डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलना होता है। आपके शेयर एक डीमैट खाते में इलेक्ट्रॉनिक रूप से जमा होते हैं। दूसरी ओर, एक ट्रेडिंग खाता आपको शेयर बाजार में शेयर खरीदने और बेचने की सुविधा देता है। शेयर बाजार में उतरने से पहले लोग ये देखते हैं कि कौन सी ट्रेडिंग ऐप बढ़िया है। मगर मार्केट में उतरने के बाद इससे जरूरी काम शुरू होता है। ये काम है अच्छे शेयर चुनने का। अच्छे शेयर चुनने के कई टिप्स एक्सपर्ट देते हैं। कुछ शेयर ऐसे होते हैं, जो सस्ते होते हैं और अच्छा रिटर्न भी दे सकते हैं। जैसे कि 4 शेयरों ने बीते समय में तगड़ा रिटर्न दिया है। आगे जानिए इन शेयरों की डिटेल।
राज रेयान
पहला शेयर है लिस्ट में राज रेयान। राज रेयन इंडस्ट्रीज लिमिटेड पॉलिएस्टर टेक्सचराइज़्ड यार्न (पीटीवाई) आंशिक रूप से उन्मुख यार्न (पीओवाई) और पूरी तरह से तैयार यार्न (एफडीवाई) के निर्माण और बिक्री में लगी हुई है। ये एक बहुत छोटी कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 0.65 लाख रु है। मगर इसका शेयर 5 दिन में 38.73 फीसदी और 1 महीने में 109.63 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 6 महीनों में इसका रिटर्न 875.86 फीसदी रहा है। यानी इसने 6 महीनों में निवेशकों का पैसा 9.75 गुना से अधिक कर दिया है।
रादान मीडिया
रादान मीडिया का शेयर बीते दिन में 5.71 फीसदी और 1 महीने में 68.18 फीसदी रिटर्न दे चुका है। साथ ही इसने 1 साल में निवेशकों को 131.25 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी ये शेयर 1 साल में निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर चुका है।
आल्प्स इंडस्ट्रीज
आल्प्स इंडस्ट्रीज होम टेक्सटाइल उत्पाद बनाती है। ये शेयर 5 दिन में 19.05 फीसदी, 1 महीने में 78.57 फीसदी और 1 साल में 127.27 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इसकी मार्केट कैपिटल 14.83 करोड़ रु है। जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 5.80 रु और निचला स्तर 1.40 रु रहा है।
जेनिथ बिड़ला
जेनिथ बिड़ला (इंडिया) लिमिटेड भारत में स्टील पाइप्स की अग्रणी निर्माता कंपनी है। कंपनी ब्लैक वेल्डेड और गैल्वेनाइज्ड स्टील पाइप और कटिंग टूल्स के निर्माण में लगी हुई है। ये दो डिवीजनों में काम करते हैं, जैसे खोपोली में पाइप डिवीजन और नासिक और औरंगाबाद में टूल्स डिवीजन शामिल हैं। इस शेयर ने 5 दिन में 12.12 फीसदी, 1 महीने में 76.19 फीसदी, 6 महीनों में 105.56 फीसदी और 2022 में अब तक 42.31 फीसदी रिटर्न दिया है।
कम से कम 1 साल के लिए निवेश
शेयर बाजार में एक चीज की बहुत अधिक अहमियत है और वो है सब्र। बहुत से लोग शेयर बाजार में ये सोच कर पैसा लगाते हैं कि आज निवेश किया और कल पैसा डबल। ऐसा नहीं होता और न हो सकता। बल्कि सही तरीका ये है कि ऐसा कंपनी में पैसा लगाएं, जिसके आगे फ्यूचर में ग्रोथ करने की उम्मीद है। फिर सब्र करें। ये सब्र सालों का हो सकता है। मगर इसका फल आपको बहुत मीठा मिलेगा। यानी ये सोच कर ही निवेश करें कि आप कम से कम 1 साल के लिए निवेश कर रहे हैं। इससे पहले मुनाफा हो जाए तो बहुत बेहतर।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications