नई दिल्ली। शेयर बाजार में भारी तेजी का दौर जारी है। लेकिन निवेशकों को लग रहा है कि ज्यादातर शेयर के रेट काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। ब्रोकर कंपनी शेयरखान ने चुनिंदा शेयर को निवेश के लिए चुना है। शेयरखान के अनुसार इन शेयर में निवेश कर 1 साल में करीब 32 फीसदी तक का रिटर्न पाया जा सकता है। ब्रोकरेज फर्म्स शेयरखान के अनुसार इन कंपनियों को तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी होने के बाद चुना गया है। आइये जानते हैं कि ये कौन से टॉप 5 शेयर हैं, जो निवेश करने पर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
इप्का लेबोरेटरीज
शेयरखान ब्रोकरेज हाउस ने इप्का लेबोरेटरीज का टार्गेट प्राइस 2,560 रुपये का बताया है। शेयरखान ने उम्मीद जताई है कि इप्का काफी कम समय में अपने निवेशकों को 32 फीसदी तक रिटर्न दे सकती है। स वक्त इप्का के शेयर का 1,936.10 रुपये है। कंपनी एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट का बड़ा कारोबार करती है, जिसकी इस वक्त भारी डिमांड है। शेयरखान को लगता है कि यह डिमांड आगे भी बनी रहेगी। वहीं कंपनी मध्य प्रदेश के रतलाम में 50एमटी क्षमता का नया प्लांट भी स्थापित कर रही है, जो अगले साल चालू हो जाएगा।
गुजरात गैस
गुजरात गैस कंपनी के शेयर की प्राइस टार्गेट को शेयरखान ने 500 रुपये बताया है। अभी गुजरात गैस का शेयर 379.75 रुपये पर चल रहा है। इस प्रकार शेयरखान के अनुसार 1 साल में निवेशकों को करीब 31 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है। गुजरात गैस का इंडस्ट्रियल पीएनजी में बढ़ती हिस्सेदारी और वॉल्यूम में ग्रोथ के चलते अर्निंग एस्टिमेट ब्रोकरेज फर्म ने वित्तीय वर्ष 21-23 के लिए बढ़ाया है। शेयरखान ने उम्मीद जताई है कि कंपनी का टैक्स के बाद प्रॉफिट 23 पीसदी सीएजीआर रह सकता है। इससे कंपनी के शेयर के रेट में बढ़त आएगी।
एचपीसीएल
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के शेयर को लेकर शेयरखान इसे खरीदने की सलाह दी है। शेयरखान ने एचपीसीएल का टार्गेट प्राइस 275 रुपये बतया है। इस वक्त 225.55 रुपये के आसपास चल रहा है। शेयरखान ने बताया है कि इस शेयर में निवेश कर 22 फीसदी तक का रिटर्न पाया जा सकता है। फ्यूल मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ने से कंपनी के वॉल्यूम में अच्छी बढ़त दर्ज हुई है। इसकी वजह से शेयरखान ने कहा है कि एचपीसीएल में निवेश फायदेमंद हो सकता है।
पीएनसी इंफ्राटेक
पीएनसी इंफ्राटेक के लिए शेयरखान ने 300 रुपये का प्राइस टार्गेट दिया है। यह शेयर इस वक्त करीब 244.75 रुपये के रेट पर चल रहा है। शेयरखान का कहना है कि यह शेयर 1 साल में निवेशकों को 22 फीसदी तक का रिटर्न दे सकता है। सड़क निर्माण में पीएनसी इंफ्राटेक सबसे बढ़िया शेयर है। इसकी बैलेंसशीट काफी मजबूती, मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतरीन कैपिटल मैनेजमेंट के कारण कंपनी को रोड इंफ्रास्ट्रक्टचर के निर्माण में सबसे अधिक फायदा हो रहा है।
ट्रेंट
ट्रेंट के शेयर के लिए शेयरखान ने 825 रुपये का टारगेट प्राइस बतया है। ट्रेंट का शेयर इस वक्त 686.70 रुपये के रेट पर चल रहा है। शेयरखान के अनुसार यह शेयर 1 साल में 20 फीसदी तक का रिटर्न आसानी से दे सकता है। शेयरखान ने कंपनी के वित्तीय वर्ष 2022 के लिए अर्निंग अनुमान को 10 से 12 फीसदी तक बढ़ाया है। वहीं लॉकडाउन के बाद कंपनी के बिजनेस में उम्मीद से कहीं अधिक तेज रिकवरी हुई है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
