नई दिल्ली, फरवरी 9। शेयर बाजार में निवेश करने के लिए जानकारों की तरफ से कई तरह के टिप्स दिए जाते हैं। जैसे कि ब्लू-चिप स्टॉक यानी लार्ज कैप स्टॉक्स में निवेश करें। इसी तरह पोर्टफोलियो में अलग-अलग शेयर रखने की सलाह दी जाती है। ताकि आप सारा पैसा एक ही शेयर में लगाएं और यदि वे शेयर डूबे तो आपका सारा पैसा न डुबा दे। मगर दो चीजें इनसे भी ज्यादा अहम हैं और वो बढ़िया कंपनी चुनना और लंबे समय के लिए इंतजार करना। ये इंतजार हफ्तों या महीनों का नहीं बल्कि सालों का होना चाहिए। यदि आप 35-40 साल की आयु में हैं तो आपको रिटायरमेंट पर या आपके बच्चों को इसका फायदा मिलेगा। इतना इंतजार आपके हजारों रु को आराम से करोड़ों रु में तब्दील कर देगा। जानते हैं एक ऐसे ही शेयर के बारे में, जिसमें 50 हजार रु को 2.90 करोड़ रु से अधिक बनाया है।
ऐसे हजारों रु बनते हैं करोड़ों रु
अगर आपको हजारों रु को करोड़ों रु बनाना है तो कम से कम 8-10 सालों का इंतजार करना होगा। एक छोटी रकम को बड़ा बनाने के लिए और वो भी बिना कुछ किए ये इंतजार कुछ भी नहीं। टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन का नाम आपने खूब सुना होगा। यही वो कंपनी है, जिसने निवेशकों की 50 हजार रु जैसी रकम को करोड़ों रु में तब्दील कर दिया है। इस कंपनी के शेयर ने बीते 23 सालों में बहुत तगड़ा रिटर्न दिया है।
कितना कराया मुनाफा
बीते 23 साल में टाइटन के शेयर ने 58,143.56 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि जिन लोगों ने 23 साल पहले टाइटन के शेयरों में 50 हजार रु का निवेश किया होगा, उनकी निवेश राशि आज के समय में 581 गुना से अधिक बढ़ कर 2.90 करोड़ रु से अधिक हो गयी होगी। 1 जनवरी 1999 को टाइटन का शेयर सिर्फ 4.27 रु के भाव पर था, जो आज 2487 रु पर है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शेयर ने कितना मुनाफा कराया है।
10 साल का रिटर्न
टाइटन का 10 साल का रिटर्न भी आपको हैरान कर देगा। टाइटन के शेयर ने 10 सालों में 1102 फीसदी रिटर्न दिया है। फरवरी 2012 में कंपनी का शेयर 207 रु पर था। 1102 फीसदी रिटर्न का मतलब है पैसा 11 गुना से अधिक पैसा करना। इस तरह तो किसी निवेशक के 1 लाख रु अब 11 लाख रु से अधिक हो गए होते। शायद अब आप समझ गए होंगे कि शेयर मार्केट में इंतजार कितना जरूरी है।
क्या है टाइटन का बिजनेस
टाइटन कंपनी लिमिटेड (जिसे पहले टाइटन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) एक भारतीय लक्जरी प्रोडक्ट कंपनी है जो मुख्य रूप से आभूषण, घड़ियां और आईवियर जैसे फैशन के सामान बनाती है। टाटा समूह का हिस्सा और टीआईडीसीओ के साथ एक जॉइंट वेंचर के रूप में शुरू हुई, कंपनी का इलेक्ट्रॉनिक सिटी, बैंगलोर में अपना कॉर्पोरेट मुख्यालय है। वहीं इसके होसुर, तमिलनाडु में पंजीकृत कार्यालय भी हैं।
टाइटन की मार्केट कैपिटल
इस समय टाइटन की मार्केट कैपिटल 2,20,677.01 करोड़ रु है। ये एक लार्ज कैप कंपनी है। आज कंपनी का शेयर 42.10 रु या 1.72 फीसदी की तेजी के साथ 2485.70 रु पर बंद हुआ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications