नई दिल्ली, अगस्त 18। भारतीय शेयर बाजार में टाटा ग्रुप की बहुत सारी ऐसी कंपनियां भी हैं, जिनके नाम टाटा शब्द नहीं है। मगर वे टाटा ग्रुप की ही। इन्हीं में से एक है इंडियन होटल्स कंपनी। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड एक भारतीय हॉस्पिटैलिटी कंपनी है, जो होटल, रिसॉर्ट, जंगल सफारी, महल, स्पा और इन-फ्लाइट कैटरिंग सेवाओं के पोर्टफोलियो को मैनेज करती है। ये कंपनी भारत के टाटा समूह का हिस्सा है। इसके प्रमुख शेयरधारक टाटा ट्रस्ट हैं। कंपनी का प्रमुख होटल मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में ताजमहल पैलेस होटल है। इसकी स्थापना 1868 में जमशेदजी टाटा ने की थी और इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। इसके 4 महाद्वीपों की 80 लोकेशनों में 196 से अधिक होटल हैं और 12 देशों में 20,000 से अधिक कमरे और 25,000 कर्मचारी हैं। यही वो टाटा ग्रुप की कंपनी है, जिसका शेयर निवेशकों का पैसा मात्र 1 साल में डबल से अधिक कर चुका है। इतना ही नहीं इसमें आगे भी और कमाई की उम्मीद है।
1 साल का रिटर्न
इंडियन होटल का शेयर 1 साल में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 20 अगस्त 2021 को 134.32 रु पर था, जबकि आज यह 275.60 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 105.18 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 2.05 लाख रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
2022 में अब तक रिटर्न
इंडियन होटल का 2022 में अब तक भी काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा। ये स्टॉक बीएसई पर 03 जनवरी 2022 को 184.35 रु पर था, जबकि आज यह 275.60 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 49.50 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 2 लाख रु करीब करीब 3 लाख रु बन गए हैं। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 39,146.21 करोड़ रु है। जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 281.10 रु और निचला स्तर 128.93 रु रहा है।
आगे कितनी कमाई की उम्मीद
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इंडियन होटल के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इसने इस शेयर के लिए 325 रु का टार्गेट रखा है। यदि ये मौजूदा 275.60 रु के स्तर से 325 रु तक जाए तो आपको करीब करीब 18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
6 महीनों का रिटर्न
ये स्टॉक बीएसई पर 6 महीने पहले 21 फरवरी 2022 को 204.85 रु पर था, जबकि आज यह 275.60 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 34.54 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। बीते एक महीने में ही यह करीब करीब 10 फीसदी उछाल मार चुका है। इसके 5 साल का रिटर्न 172.55 फीसदी रहा है। जबकि अपनी शेयर बाजार में शुरुआत (जुलाई 1995) से अब तक ये 540.48 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
कैसे रहे नतीजे
इंडियन होटल्स ने जून में समाप्त तिमाही में 1266 करोड़ रुपये की इनकम हासिल की है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 267 प्रतिशत अधिक है। इस तिमाही के दौरान होटल कंपनी ने 181 करोड़ रुपये का लाभ कमाया, जबकि पिछले साल जून में समाप्त तिमाही में 302 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
