Share swap ratio of ICICI Securities fixed: ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बतया है कि डीलिस्टिंग के बाद कंपनी का पूरी तरह से आईसीआईसीआई बैंक विलय हो जाएगा। कंपनी इस बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (सब्सिडियरी) बन जाएगी। इसके तहत आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयरहोल्डर्स को कंपनी के हर 100 शेयरों के बदले में आईसीआईसीआई बैंक के 67 इक्विटी शेयर मिलेंगे।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की 29 जून को हुई मीटिंग में डीलिस्टिंग के इस प्लान को मंजूरी मिल गई है। इस बात की जानकारी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने शेयर बाजारों को रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयर के रेट में इस खबर के आने के बाद गिरावट दर्ज हुई है। आज आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का शेयर करीब 604 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस वक्त इसमें करीब 10 रुपये की गिरावट है। जहां तक इस शेयर के एक साल के लो की बात है तो यह 411 रुपये का रहा है। वहीं आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयर के एक साल के हाई की बात है तो यह करीब 647 रुपये का रहा है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने हाल ही में अपने मार्च तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए थे। कंपनी का मार्च तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 263 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया था। ब्रोकरेज फर्म ने शेयरहोल्डर्स के लिए 5 रुपये की फेस वैल्यू पर 9.25 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से लाभांश का ऐलान किया था।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज एक ब्रोकरेज फर्म है। यह मुख्य रूप से 4 बिजनेस सेगमेंट - ब्रोकिंग (इक्विटी, डेरिवेटिव आदि), फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स का डिस्ट्रिब्यूशन (लोन, इंश्योरेंस, पीएमएस आदि), इनवेस्टमेंट बैंकिंग और प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट (पीडब्लूएम) में कारोबार करती है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज अपने रेवेन्यू के लिए मुख्यतौर पर इक्विटी मार्केट पर निर्भर थी। इस वजह से उसे हाल में मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा और उसके ब्रोकिंग रेवेन्यू में भी गिरावट आई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
